आवेदनों का होगा तत्काल निराकरण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sonmanivorah 2बिलासपुर—संभाग में राजस्व संबंधित मामलों और समस्याओं के निराकरण के लिए राजस्व समाधान अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन 23 जनवरी से 05 फरवरी 2016 तक किया जायेगा। संभागायुक्त सोनमणि बोरा के निर्देश पर बिलासपुर संभाग में प्रथम चरण का राजस्व समाधान अभियान 25 मई से 25 जून 2015 तक आयोजित किया गया था। इस दौरान राजस्व संबंधी मामलों एवं समस्याओं का निपटारा एवं राजस्व विवाद मुक्त, समस्यामुक्त ग्राम बनाने की दिशा में कार्यवाही की गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     राजस्व समाधान अभियान 2016 के दौरान कलेक्टर, अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में कम से कम 15-15 पटवारी हल्कों का भौगोलिक दृष्टि से जनसमुदाय की अपेक्षाओं के अनुरूप रेण्डम चयन कर स्वयं निरीक्षण करेंगे। इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों के समस्त पटवारी हल्कों का निरीक्षण कर जानकारी लेंगे। कलेक्टर और राजस्व न्यायालय के सभी पीठासीन अधिकारी अपने अधीनस्थ न्यायालयों का निरीक्षण भी करेंगे।

               राजस्व समाधान अभियान के दौरान 23 से 26 जनवरी तक सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित करने के निर्देश दिये गया है। बी-1, खसरा पढ़कर सुनाया जायेगा और ग्राम सभा में प्राप्त होने वाले आवेदनों का तत्काल निराकरण किया जायेगा।

                राजस्व प्रशासन को सुदृढ़ करने के लिए बिलासपुर संभाग का वेबसाइट लांच  09 जनवरी 2016 को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। वेबसाइट में संभागायुक्त न्यायालय का निर्णय और महत्वपूर्ण कार्यवाइयां आनलाईन  हैं।

Share This Article
close