राघवेन्द्र हाल में फोटो प्रदर्शनी शुरू

Chief Editor

20160122_201637बिलासपुर। अभ्युदय फाउन्देशन की ओर से आयोजित फोटो प्रदर्शनी का राधवेन्द्र राव सभा भवन में शुक्रवार की शाम उद्घाटन हुआ। इस मौके पर मौजूद अतिथियों ने इस आयोजन को शहर के लिए महत्वपूर्ण बताते हुएइसे आगे चलकर बृहद पैमाने पर आयोजित करने और नई पीढी को इससे जोड़ने पर जोर दिया। राघवेन्द्र राव सभा भवन में शहर के जाने –माने फोटोग्राफरों की तस्वीरें लगाई गई हैं।जिनमें सामान्य जन जीवन से लेकर पशु-पक्षी,वन्य जीवन खेल-खेती किसानी राजनीति , निःशक्तजन के हौसले तक सभी तरह की तस्वीरें लगाई गई हैं। जिन्हे देखकर छत्तीसगढ़ के जन-जीवन को समझा जा सकता है। प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि फोटो ऐसी कला है जिससके जरिए यादों के संजोकर रखा जा सकता है और किसी भी समय हम इससे रूबरू हो सकते हैं। उन्होने कहा कि आज के दौर में स्कूल-कालेज के वि0यार्थियों में भी इस कला के प्रति रुचि बढ़ी है। उन्हे भीइस तरह के आयोजनों से जोडड़ा जाना चाहिए। नई दुनिया के सम्पादक डा. सुनील गुप्ता ने कहा कि फोटोग्राफी का काम जोखिम से भरा है।इससके लिए काफी समय और संयम की जरूरत होती है।इस ततरह के आयोजनों से इस कला को आम लोगों के सामने लाने में मदद मिललती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

20160122_194435       लायंस क्लब के निलेश गुप्ता ने कहा कि इस प्रदर्शनी के जरिए सभी तरह के चित्रों का प्रदर्शन किया गयाहै। समाज के सभी वर्ग के लोगों को इसका लाभ उठाना चाबिए। उन्होने इस तरह के आयोजन में लायंस क्लब की ओर से हर तरह के सहयोग का भरोसा दिलाया। वरिष्ठ पत्रकार रुद्र अवस्थी ने कहा कि आधुनिक तकनीक की वजह से अब फोटोग्राफी की कला का भी विस्तार हो रहा है।सोशल मीडिया के जरिए भी यह लोगों तक पहुंच रहा है।इसलिए नए लोग भी सामने आ रहे हैं। इस तरह के आयोजन के माध्यम से नए लोगों को प्रोत्साहनन मिल सकता है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेश अग्रवाल कर रहे थे और आभार प्रदर्शन प्रेस फोटोग्राफऱ जितेन्द्र रात्रे ने किया। कार्यक्रम में फोटोग्राफी से जुड़े सत्यप्रकाश पाण्डे,जितेन्द्र ठाकुर,शेखर गुप्ता,वी वी रमन किरण,श्रीयम मिश्रा,श्याम कोरी,राजेन्द्र ठाकुरआदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।उद्घाटन समारोह के बाद सभी नें प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी रविवार तक चलेगी और रविवार की शाम इससका समापन होगा।

close