पी.एस.सी से चयनित नायब तहसीलदारों की नियुक्ति

cgwallmanager
1 Min Read

pscरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा नायब तहसीलदारों के पद के लिए जारी चयन सूची की मुख्य सूची में चयनित 10 अभ्यर्थियों को उनके चरित्र सत्यापन की प्रत्याशा में उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से दो वर्ष की परिवीक्षावधि  पर अनन्तिम रूप से अधिरोपित शर्र्तों के अधीन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्रालय ( महानदी भवन) रायपुर से शुक्रवार को नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। संबंधित नायब तहसीलदारों की नियुक्ति एवं पदस्थापना है। शिवम पाण्डे को कांकेर जिला, रामकृष्ण मिश्रा को बालोद जिला, सौरभ शर्मा को बलौदाबाजार जिला, कु. स्नेहिल साहू को दंतेवाड़ा जिला, प्रकाश चंद साहू को बिलासपुर जिला, सतीश कुमार को रामटेके रायगढ़ जिला, लक्ष्मीकांत कोरी को राजनांदगांव, वीरेन्द्र कुमार नेताम को धमतरी जिला, मनोज कुमार रावटे को कवर्धा जिला और कु. वंदना भगत को बलरामपुर जिला में पदस्थ किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 

Share This Article
close