ग्यारह घंटे यातायात में बाधा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर–रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के जयरामनगर-गतौरा के मध्य स्थित मानव सहित समपार संख्या 361 परसदा समपार किमी. 706/21-23 अप लाइन को करीब ग्यारह घण्टे के लिए बाधित करेगा। इस दौरान 27 जनवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक सुरक्षा सड़क यातायात को बंद रखा जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     रेल प्रशासन के अनुसार समपार फाटक पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर रेल प्रशासन ने निर्णय़ लिया है कि सबुह सात बजे से शाम 6 बजे तक यातायात परिवहन को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।

                       मरम्मत कार्य के दौरान यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था लटिया-जयरामनगर के मध्य स्थित मानव समपार संख्या 360 जयरामनगर गेट से किया गया है।

close