मनीषियों से बिलासपुर को मिली पहचान..अमर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

23-1-2016 photo manish datte samman krykram  (3)बिलासपुर–मनीष दत्त जैसे मनीषियों के सम्मान में शिरकत करते हुए मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। किसी भी नगर की पहचान वहां की संस्कृति से होती है। मुझे गर्व है कि संस्कारधानी बिलासपुर साहित्यकारों, कलाकारों और संस्कृतिधर्मियों की वजह से जाना जाता है। नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिककर मंत्री अमर अग्रवाल ने आज नगर के साहित्यकार डॉ विजय सिन्हा और विनोद श्रीवास्तव को मनीष दत्त सम्मान से सम्मानित करते हुए उक्त बातें कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            देवकीनंदन दीक्षित सभाभवन में आयोजित मनीष दत्त सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति से होती है। दुनिया में हमारी संस्कृति को सम्मान की नज़र से देखा जाता है। अन्य देश आर्थिक या भौतिक रूप से उन्नत भले हो ,लेकिन लोग बहुत विचलित हैं। हमारे देश की संस्कृति ही कुछ ऐसी है कि लोग आनंद में हमेशा गोते लगाते हैं। इसका श्रेय निश्चित रूप से हमारे देश के महान कलाकारों, साहित्यकारों और संतों को जाता है। अमर ने कहा कि बिलासपुर में नामचीन साहित्यकार हुए हैं। उनके नाम ने बिलासपुर को पहचान दी है। ऐसे मनीषियों को सम्मानित करना हमारा अपना सम्मान है। मनीष दत्त हमारे नगर के गौरव हैं। मैं उनकी कला, प्रतिभा का सम्मान करता हूं। सम्मानित साहित्यकारों को उनके नाम से मिले सम्मान से बड़ी संतुष्टि मिली होगी।

                                                 कार्यक्रम के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी भाषा आयोग के अध्यक्ष डॉ. विनय पाठक ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि मनीष दत्त के नाम से सम्मान पाना गौरव की बात है। साहित्यकार डॉ. विजय सिन्हा और संगीतकार विनोद श्रीवास्तव अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बधाई के पात्र हैं।

23-1-2016 photo manish datte samman krykram  (7)

                                   संभागायुक्त सोनमणि बोरा ने मनीष दत्त सम्मान से सम्मानित साहित्यकार, संगीतकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मनीष दत्त सम्मान पाना गौरव की बात है। मनीष दत्त ने जो अपार स्नेह और सम्मान लोगों को दिया है। यह उनके जीवन की सार्थकता है। उनका जीवन उनके व्यक्तित्व के सामने बौना है। यह सम्मान उनके व्यक्तित्व का सम्मान है। बिलासपुर के सांस्कृतिक इतिहास में आज एक नया पृष्ठ लिखा गया है। वोरा ने टर्जी बंधुओं के इस आयोजन में महत्वपूर्ण भागीदारी के लिए सराहा। कार्यक्रम को काव्य भारती के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों ने श्रीगणेश और नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर काव्य भारती के कलाकारों ने हिन्दी के प्रतिष्ठित कवियों के गीतों की प्रस्तुति दी।

                              कार्यक्रम में मंत्री अग्रवाल ने डॉ विजय सिन्हा और विनोद श्रीवास्तव को शाल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्कृति कर्मी मनीष दत्त समेत और अतिथियों का शाल-श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर किशोर राय दत्त भी उपस्थित थे।

close