मानव संसाधन मंत्री का पुतला फूंका

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

C..(5)बिलासपुर– गुरू घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय मेन गेट के पास आज एन.एस.यू.आई कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला भी फूंका। हैदराबाद केंद्रीय विवि के छात्र रोहित बेमुला के आत्महत्या मामले से बौखलाए एन.एस.यू.आई कार्यकर्ताओं ने बताया कि जबतक हैदराबाद केंद्रीय विवि के कुलपति के ऊपर कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं हो जाती अपना आंदोलन जारी रखेंगे। छात्र नेताओं ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस्तीफा नहीं देंगी आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    इस बीच पुतला दहन के दौरान प्रदर्शन स्थल पर मौजूद पुलिस बल से एन.एस.यू.आई कार्यकर्ताओं की तीखी नोंक झोंक भी हुई। विश्वविद्यालय परिसर में जाने की मांग करने पर पुलिस ने छात्रों के साथ  हल्का बल प्रयोग भी किया..

close