आन-बान से लहराया तिरंगा..अमर ने ली सलामी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160126-WA0053IMG-20160126-WA0050बिलासपुर–67वां गणतंत्र दिवस गरिमामय ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित रंगारंग समारोह में उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम, निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। परेड का निरीक्षण कर सलामी ।  करीब दो घंटे तक चले रंगारंग कार्यक्रम का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। इस मौके पर विकास की झांकियां भी निकाली गयी। मंत्री अमर अग्रवाल ने साल भर अच्छे कार्यों के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया।
पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ। खुली जीप में मंत्री अग्रवाल ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। निरीक्षण के बाद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और तिरंगे रंग के गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। तीन बार हर्ष फायर किया गया और राष्ट्रपति की जय के नारे लगाए गए।  पुलिस विभाग और केन्द्रीय जिला जेल के बैंड की धुन पर 13 टुकडि़यों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। इस बार परेड का सबसे बड़ा आकर्षण मार्च पास्ट में पहली बार कोटवारों को शामिल किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम26 janwri police ground (8)

                       स्कूली छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुती ने लोगों का दिल जीत लिया। लोग देशभक्ति की भावना में सराबोर हो गए।  छात्र-छात्राओं ने सामुहिक नृत्य पेश लोगों की उमंगों को परवान पर चढा दिया। देवकी नंदन कन्या उ.मा.विद्यालय की राष्ट्र को समर्पित नृत्य, नवोदय विद्यालय मल्हार द्वारा प्रस्तुत कर्मा नृत्य, कृश्णा पब्लिक स्कूल द्वारा प्रस्तुत भारत के विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक झलकियां, अम्बेडकर कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल बिलासपुर की प्रस्तुत यूथ इंडिया पर प्रस्तुती मन को पुलकित कर दिया। कुंजन बाई चौकसे उ.मा.विद्यालय पेण्ड्रा की छात्राओं की देषभक्ति प्रस्तुति ने पुलिस मैदान में उपस्थित सभी लोगों को अभीभूत कर दिया।

विकास योजनाओं की झांकियां

                        IMG_20160126_110753    समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागीय योजनाओं की झलक झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत की गई। कैदियों के पुनर्वास हेतु संचालित प्रषिक्षण कैदियों के बच्चों की शिक्षा और मल्लखंभ का प्रदर्षन करता हुआ जेल विभाग की झांकी, ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल हेतु ग्रामीण नलजल प्रदाय योजना की जानकारी देते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल है तो कल है, जल संरक्षण पर आधारित जल संसाधन विभाग की झांकी मन को छू लेने वाली साबित हुई। इस मौके पर पशुधन विकास विभाग, वन विभाग,स्कूल षिक्षा विभाग, आदिवासी विभाग, उद्यानिकी विभाग,नगर निगम,महिला बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग,आबकारी विभाग,रेशम विभाग ,मत्स्य विभाग,पीडब्ल्यूडी ,कृषि विभाग,जिला पंचायत,जिला व्यापार उद्योग केन्द्र,एनटीपीसी की झांकी ने विकास योजनाओं को आधार बनाते हुए झांकिया निकाली।

 

Share This Article
close