रेलवे में उत्साह से मनाया गया गणतंत्र दिवस

BHASKAR MISHRA

DSC02381बिलासपुर—दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल रेल प्रबंधक परिसर मे गणतंत्र दिवस उत्साह और परम्परा के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक  रविन्द्र गोयल ने झंडारोहण किया। मौके पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बी.रामाकृष्णा,अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी, मंडल सेक्रो की अध्यक्ष शिखा गोयल समेंत सेक्रो की अनेक पदाधिकारी कर्मचारी गण सपरिवार उपस्थित थे।

मंडल रेल प्रबंधक ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल के समस्त कर्मियों को शुभकामनाएं दी . साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक के संदेश का वाचन किया।
उन्होने उपस्थित जनसमूह से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक दिवस हमें अपने संविधान के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्य-परायणता की याद दिलाता है। उन्होने बिलासपुर मंडल में किये गये कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होने बताया कि  इस साल  माह अप्रैल से दिसम्बर तक 95.99 मिलियन टन, माल लदान से 11 हजार करोड रूपये तथा 03 करोड 41 लाख यात्रियों का परिवहन करते हुए 232 करोड रूपये का राजस्व प्राप्त किया है।  जो कि पिछले साल की तुलना में 7 प्रतिशत और 3 प्रतिशत अधिक है।पार्सल से मंडल को 08 करोड 55 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।

बिलासपुर मंडल का योगदान भारतीय रेल में सराहनीय है इसके लिये सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सदैव की भांति बिलासपुर मंडल नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर रहेगा और देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

गोयल ने कहा कि यात्रियों के स्वच्छ, सुखद एवं आरामदायक यात्रा के लिए भारतीय रेल और बिलासपुर मंडल निरंतर कार्यरत है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंडल में सरदार पटेल युनाइटेड इंडिया क्लीन ड्राइव दिनांक 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2015 तक चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान सभी स्टेशनों, अनुरक्षण डिपो, कालोनियों एवं गाडियों में गहन सफाई का कार्य किया गया। मंडल से संचालित होने वाली गाडियों के 106 कोचों में 333 हरित बायो-टायलेट लगाकर यात्रियों को सहूलियत और पर्यावरण अनुकूलन बनाने की दिशा में बेहतर कार्य किया गया। साथ ही 2019 तक सभी कोचों में हरित बायो-टायलेट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्य अतिथि ने कहा कि मंडल, यात्रियों के सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, इसके लिए मंडल द्वारा समय-समय पर 22 संरक्षा संगोष्ठी और 20 संरक्षा अभियान चलाई गई। यात्रियों एवं आम जनता में जागरूकता बढाने के लिए 24 नुक्कड-नाटक तथा 11950 पोस्टर एवं पम्पलेट का उपयोग किया गया। अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर मंडल प्रमुख ने सभी विभागों को किये गये कार्यों के लिये पुरस्कारों की घोषणा भी की।

close