कौशल उन्नयन आज की सबसे बड़ी जरूरत-बोरा

cgwallmanager
3 Min Read

dp2बिलासपुर। डी.पी.विप्र महाविद्यालय बिलासपुर में यूथ कार्निवाल में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिलासपुर के संभागायुक्त सोनमणि बोरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सांसद श्री साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक छात्र अपने जीवन का उद्देश्य निर्धारित करें। आज का वातावरण व नई तकनीकी छात्रों के लिए बेहतर मार्गदर्शक हैं। इनका लाभ उठाकर अपने भविष्य के लिए बेहतर अवसर हासिल कर सकते हैं। नौकरी, सेवा, समाज कार्य आदि जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं। उनके लिए रास्ता चुने और गंभीरता से मेहनत करें। किसी व्यक्ति के अंदर प्रतिभा हो तो वह सुविधाओं का मोहताज नहीं होता। देश और समाज के कल्याण के लिए जो अपनी प्रतिभा का उपयोग करना चाहते हैं उनके लिए अनेक अवसर उपलब्ध है। श्री साहू ने काॅलेज भवन से मेनरोड तक सीसी सड़क के लिए 5 लाख रूपये देने की घोषणा की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                dpclg1संभागायुक्त सोनमणि बोरा ने छात्र-छात्राआंे को संबोधित करते हुए कहा कि काॅलेज के दिन छात्रों के लिए बहुत अच्छे दिन होते हैं। इस समय छात्रों में जो जुनून, सोच और शारीरिक गति होती है वह जीवन के अन्य अवस्थाओं में नहीं आता। इस अवस्था में एक उद्देश्य को लेकर युवा आगे बढ़ें। बहुत से बच्चे प्रायमरी, मीडिल या हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं, लेकिन जो उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं वे छात्र सौभाग्यशाली हैं। उनके माता-पिता के अथक प्रयास से यह अवसर मिल रहा है। इसे भूलना नहीं चाहिए। अपना रोल माॅडल बनाकर उनसे प्रेरणा लेकर अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। श्री बोरा ने कहा कि कौशल उन्नयन आज की सबसे बड़ी जरूरत है। पढ़ाई के बाद नौकरी नहीं मिलती लेकिन यदि हमारे पास कोई हुनर है तो हमें अच्छा रोजगार प्राप्त हो सकता है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ किसी विधा में दक्षता भी हासिल करने का संकल्प लें।

                          संभागायुक्त के हाथों काॅलेज में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर काॅलेज के प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष अनुराग शुक्ला, प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

close