सीयू पहुची एक्सीलेरेटर प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग टीम

cgwallmanager

accelator_gguबिलासपुर। परमाणु ऊर्जा विभाग के प्रोजेक्ट माॅनिटरिंग कमेटी ने गुरू घासीदास केन्द्रीय विष्वविद्यालय, बिलासपुर के भौतिकी विभाग में स्थापित राष्ट्रीय त्वरक आधारित केन्द्र के प्रगति एवं सम्पादित शोध कार्यो के आंकलन हेतु उच्च स्तरीय समिति विभाग पहुंची। परमाणु ऊर्जा विभाग ने डाॅ.आलोक चक्रवर्ती, अतिरिक्त निदेषक, बीईसीसी कोलकाता की अध्यक्षता में समिति का गठन किया, जिसमें डाॅ.डी.के.दलाल, डाॅ.एस.एन.झा तथा डाॅ.वैशाली नायक सदस्य हैं। त्वरक केन्द्र के संयोजक प्रो.पी.के.बाजपेयी ने अब तक किये कार्यों तथा बजट के बारे में पूर्ण जानकारी से समिति को अवगत कराया। समिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने अब तक की प्रगति पर प्रसन्नता जाहिर की। समिति ने माननीया कुलपति प्रो.अंजिला गुप्ता, कुलसचिव डाॅ.मनीष श्रीवास्तव एवं प्रो.पी.के.बाजपेयी से गहन विचार-विमर्ष किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                 दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम में समिति ने भौतिकी विभाग में प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संकाय के षिक्षकों एवं षोधार्थियों के साथ बैठक की। समिति ने षिक्षकों से बी.एन.आर.एस. में वित्तीय सहायता के लिए प्रोेक्ट जमा करने के बारे में जानकारी दी एवं शकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में डाॅ.एम.एन.त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विभाग के डाॅ.एच.एस.तिवारी, श्री सी.मलिक, डाॅ.तारकेष्वर त्रिवेदी, डाॅ.षिवपूजन पटेल सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित थे।  

close