साइंस एक्सप्रेस बिलासपुर में

cgwallmanager
1 Min Read

बिलासपुर। जलवायु परिवर्तन पर आधारित 16 कोच के साइंस एक्सप्रेस-क्लाइमेट चेन्ज स्पेशल ट्रेन को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडे़कर एवं रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभू, साइंस एवं टेक्नोलाॅजी मंत्री, भारत सरकार डाॅ. हर्षवर्धन द्वारा सफदरजंग रेलवे स्टेशन नई दिल्ली से 15 अक्टूबर 2015 को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               बिलासपुर रेलवे स्टेशन में साइंस एक्सप्रेस ट्रेन 31 जनवरी से 02 फरवरी 2016 तक प्रदर्शन हेतु रूकी रहेगी। प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से जानकारी देने हेतु विषय विशेषज्ञ रहेंगे। यह प्रदर्शनी स्कूल एवं काॅलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं नागरिकों के लिए ज्ञानवर्धक है। यह ट्रेन निर्धारित स्टेशनों में प्रदर्शन के साथ जलवायु परिवर्तन से संबंधित विभिन्न गतिविधियां जैसे गैम्स-क्वीज, पेटिंग, निबंध प्रतियोगिता, वचन प्रतिबद्धता, गु्रप चर्चा, वाद-विवाद प्रतियोगिता जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। जिसमें स्कूल एवं काॅलेज के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

Share This Article
close