बच्चों ने जीता अतिथियों का दिल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

DSC_0150बिलासपुर— दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, बिलासपुर मंडल द्वारा संचालित लिटिल बन्नी स्कूल का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ’गुलिस्ता ए लिटिल बन्नी’ परिसर में धूमधाम से संपन्न हुआ । इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्यअतिथि राजकुमारी और अध्यक्षता कर रहीं शिखा गोयल विशेष रूप से उपस्थित थीं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   कार्यक्रम के प्रारंभ में सेक्रो, बिलासपुर मंडल की अध्यक्षा शिखा गोयल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। अतिथियों ने पारंपरिक दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लिटिल बन्नी स्कूल के नर्सरी से लेकर केजी -।। तक के बच्चों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत-गीत गाए।

         स्कूल की प्राचार्य जी. ज्योति ने स्कूल की गतिविधियों पर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान विविध कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं की झांकियां भी पेश की गयी।

                  सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हें-मुन्हें बच्चों की शुरू हुई। प्री नर्सरी और नर्सरी के बच्चों ने गीत गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान बच्चों ने लघु नाटक ’बेटी बचाओ पर मुझे भी जीने दो, की प्रस्तुती दी। एकल और सामूहिक गीत भी पेश किया गया। बच्चों के नृत्य को भी लोगों ने पसंद किया। DSC_0205

                          मुख्यालय सेक्रो की अध्यक्षा राजकुमारी ने अपने मुख्य आतिथ्य संबोधन में बच्चों की पेशकश की जमकर सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम को तैयार करने से जुड़े सभी कलाकारों, शिक्षिकाओं और सेक्रो सदस्याओं के परिश्रम और टीम-वर्क को भी सराहा।

                      सेक्रो, बिलासपुर मंडल की अध्यक्षा शिखा गोयल ने अपने संबोधन में बच्चों की शानदार प्रस्तुति की तारीफ की। इस दौरान अतिथियों ने स्कूल के 20 बच्चों को ’स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ अवार्ड भी दिया गया।

                मंडल सेक्रो की अध्यक्षा शिखा गोयल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न कार्यक्रम में जोनल और डिवीजनल सेक्रो सदस्याओं समेत स्कूल के करीब छह सौ बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे। सेक्रो की स्कूल प्रभारी बर्खा श्रीवास्तव ने लिटिल बन्नी स्कूल की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

close