जनता के सुख दुख में बने भागीदार…अमर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

amarबिलासपुर— नगरीय निकाय, वाणिज्यिक कर मंत्री अमर अग्रवाल ने आज राजेन्द्र नगर स्थित निवास कार्यालय में भाजपा पश्चिम मण्डल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ता और पार्षदों की संयुक्त बैठक ली। भाजपा पश्चिम मण्डल की आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से मंत्री  अग्रवाल ने वार्ड अनुसार पश्चिम मण्डल के वार्ड क्रं.-01 से वार्ड क्रं.- 11 तक के कार्यकर्ताओं की बातों को क्रमशः सुना और पार्टी के मण्डल की बैठक आवश्यक रूप से हर माह करने का निर्देश दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              बैठक में मंत्री अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने क्षेत्र में जनता की विभिन्न समस्याओं और उनके सुख-दुख में निरंतर सम्पर्क रहें। उन्होने कहा कि जो कार्य कार्यकर्ता निवारण नहीं कर सकते, ऐसे कार्यो को जो जनता के हित में है, उन्हें प्रत्येक हफ्ते जनदर्शन के दौरान मेरे सामने लाए।

               बैठक में कुछ कार्यकर्ताओं की नगर पालिक निगम, तहसील कार्यालय और पुलिस थानों संबंधित कार्यो में अधिकारी और कर्मचारियों का रवैया ठीक नहीं होने की शिकायत पर  मंत्री अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश देने की बात कहीं।

          बैठक में प्रमुख रूप से महापौर किशोर राय, एल्डरमेन मनीष अग्रवाल, गुलशन ऋषि, सहदेव कश्यप, अजीत सिंह भोगल, बबलू कश्यप, अनुज राम टंडन, गेंदलाल खार्से, प्रकाश त्रिवेदी, कलेश्वर सूर्यवंशी, सूरज श्रीवास, दीपक सोनवानी, शैलेन्द्र यादव, शाबिर अली, अमित बजाज, आदित्य तिवारी, सिद्धार्थ सिंह, प्रीतम यादव, सुशील श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, श् सीमा पाण्डेय, श्रीमती बुला विश्वास, रीता भामरा, मीनाक्षी यादव, सुनीता मानिकपुरी, विभा नहराल, चंदना गोस्वामी, अंजना वर्मा, अंजनी कश्यप, उषा भांगे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पश्चिम मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

close