मक्कड़ भाजपा में शामिल…जयचंदों पर होगी कार्यवाही..भूपेश

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

11(4)IMG-20160210-WA0007बिलासपुर/तखतपुर– तखतपुर विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में आज पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव,पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत के अलावा कई कांग्रेसी दिग्गज मौजूद हुए। सम्मेलन के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ सपरिवार कार्यक्रम में शिरकत हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   आज बिलासपुर की राजनीति में यह चर्चा विषय अंत तक बना रहा।वहीं विधानसभा प्रत्याशी आशीष सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में जमकर पसीना बहाया। कांग्रेस की भीड़ भाजपा को एक बार फिर बेचैन कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर स्थानीय और प्रदेश भाजपा पल-पल की गतिविधियों पर बनी रही। पूर्व भाजपा नेता जगजीत सिंह मक्कड़ कांग्रेसी दीक्षांत के बाद सूबे में जमकर चर्चा हुई।

                                आज कांग्रेस ने तखतपुर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद आशीष सिंह ठाकुर के कद में जबरदस्त इजाफा हुआ है। तखतपुर कार्यकर्ता सम्मेलन ने भाजपाइयों की नींद उड़ा दी है। आज पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने जगजीत मक्कड़ कांग्रेस में दिलाकर आशीष सिंह ठाकुर का पीठ थपथपाया है।  भूपेश बघेल ने मक्कड़ परिवार का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि जगजीत सिंह के कांग्रेस में प्रवेश करने से पार्टी को बल मिलेगा। आने वाले में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का झंड़ा तखतपुर हर हालत में लहराएगा।

                                                  भूपेश बघेल ने उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं और आम जन के बीच जैसे ही जगजीत सिंह मक्कड़ और धर्मपत्नी का कांग्रेस में शामिल होने का एलान करते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हुजुम ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव,पूर्व केन्द्रीय मंत्री ड़ॉ.चरणदास महंत,पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा रविन्द्र चौबे विशेष रूप से मौजूद थे।

                    मंच पर पूर्व विधायक जगजीत सिंह को विशेष तवज्जों दिया गया। इस मौके पर भूपेश बघेल ने नगर पालिक अध्यक्ष सुरेन्द्र कौर मक्कड़ को भी  कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उन्होने कहा कि जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है।

                     सभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने प्रदेश भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि इस समय प्रदेश में प्रशासनिक तानाशाही का दौर चल रहा है। सरकार के अधिकारी बेलगाम और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। तखतपुर की जनता इस बार पुरानी भूल को नहीं दुहराएगी। साल 2018 में भाजपा को मजा चखा कर ही दम लेगी।  कार्यक्रम को रविन्द्र चौबे,डॉ महंत टीएस सिंह ने भी संबोधित किया।IMG-20160210-WA0006

                        मक्कड़ परिवार के दीक्षांत समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन बेहद सफल रहा। आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा। मक्कड़ के कांग्रेस में शामिल होने से तखतपुर की आम जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होने विधानसभा प्रत्य़ाशी आशीष सिंह ठाकुर की सक्रियता को जमकर सराहा।

          मरवाही में अमित जोगी के नागरिक अभिनंदन को लेकर पूछे गए सवाल भूपेश ने ब्यंग्य करते हुए कहा कि आज की सक्रियता पर भूपेश बघेल ने व्यंग्यात्क लहजे में कहा कि कांग्रेस के अंदर जो भी जयचंद की भूमिका निभाएगा उसका स्थान संगठन से बाहर होगा। अमित जोगी ही नहीं बल्कि जो भी पार्टी की नीतियों के साथ नहीं होगा उसे संगठन में रहने का अधिकार नहीं है।  अजीत जोगी के सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि मामला राष्ट्रीय कार्यसमिति में है जो भी निर्णय होगा सामने आ जाएगा।

आशीष सिंह ठाकुर  की धमक

                  जगजीत सिंह मक्कड़ और नगर पालिक अध्यक्ष सुरेन्द्र कौर मक्कड़ के कांग्रेस में प्रवेश से आशीष सिंह ठाकुर के कद में इजाफा हुआ है। मक्कड़ परिवार के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को तखतपुर में नई ऊर्जा मिली है। साथ ही कांग्रेस नेता आशीष सिंह ठाकुर के कद में जबरदस्त इजाफा हुआ है। भाजपा नेता राजू सिंह क्षत्री की चिंता बढ़ी है। कार्यक्रम को पीसीसी अध्यक्ष ने सफल करार देते हुए आशीष सिंह ठाकुर के पीठ को थपथपाया है। चरणदास मंहत की उपस्थिति और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भारी उत्साहित नजर आए।

                             शांतिपूर्ण कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं ने आशीष सिंह ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि सम्मेलन की भीड़ ने बता दिया है कि तखतपुर की जनता भाजपा से तंग आ चुकी है।

close