नमों फाउंडेशन की बाइक रैली

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20160216-WA0004बिलासपुर– जेएनयू घटनाक्रम के बाद बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी के विंग ने उग्र तेवर अख्तियार कर लिया है। नरेन्द्र मोदी प्रशंसकों का नमो फाउंडेशन ने 17 फरवरी को राष्ट्रविऱोधी गतिविधियों के खिलाफ रैली निकालने का एलान किया है। नमो फाँउडेशन के अध्यक्ष रोशन सिंह ने बताया कि बाइक  रैली सीएमडी चौक से नेहरू चौक तक निकलेगी। नेहरू चौक से नमों फाउंडेशन के कार्यकर्ता पदयात्रा कर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    रोशन सिंह ने बताया कि नमों सेना कलेक्टर से मुलाकात कर राष्ट्रपति के नाम लिखित शिकायत कर राष्ट्रविरोधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग करेगी। रोशन ने बताया कि बाइक रैली दोपहर तीन बजे निकलेगी। इस मौके पर नमों फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

close