कांग्रेस ने जलाया सीएमं का पुतला..जमकर नारेबाजी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Screenshot_2016-02-18-20-21-50-1बिलासपुर—जगदलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नेहरू चौक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस  मौके पर जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और अन्य संगठन के नेता उपस्थित थे। पुतला दहन के पहले कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                               इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बस्तर ही नहीं बल्कि समूचे प्रदेश में पुलिस प्रशासन के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भयदोहन कर रही है। बस्तर में ऐसा ही किया गया। जनप्रतिनिधि, जनहित के मुद्दे और अपराध के विरूद्ध अवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। अटल ने बताया कि स्थानीय प्रशासन लाठीचार्ज के बहाने स्थानीय लोगों पर दबाव बनाने का प्रयास किया है। जबकि बस्तर जिले के आदिवासी इस समय नक्सली और प्रशासन की दोहरी मार से परेशान हैं। अटल ने कहा कि पुलिस के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चुन-चुनकर अपराध दर्ज किया जा रहा है। इससे जाहिर होता है कि भाजपा सरकार से प्रशासनिक तानाशाही को खुली छूट मिली हुई है।

                         ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि भाजपा सरकार बारह वर्षो की विफलता को छिपाने के लिए प्रशासन का सहारा ले रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेता तोता रटन्त हैं। दुष्परिणाम की आशंका और भय के कारण ही छत्तीसगढ़ सरकार निर्वाचित जनप्रतिनिधों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बस्तर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की जितनी निंदा की जाये कम है। उन्होने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को भी समझना होगा कि वे बिना सोचे समझे सरकार की कठपुतली ना बने।

                           पुतला दहन में विशेष रूप से प्रदेश सचिव रामशरण यादव, पंकज सिंह महेश दुबे, भुनेश्वर यादव, शेखनजीरूद्दीन, माधव चिंतामन ओत्तलवार, धर्मेश शर्मा, शैलेन्द्र जायसवाल, शशि देवांगन, सावित्री सोनी, चित्रलेखा कांशकार, ऋषि पाण्डेय, महेन्द्र गंगेात्री, जावेज मेनन, सुभाष ठाकुर, मोहम्मद हफिज कुरैशी, बजरंग बंजारे, रामाबघेल, करम गोरख, प्रमोद नायक, अरविंद शुक्ला, मोति कुर्रे, पिनाल उपवेजा, कुन्दन राव कामले, राकेश सोनी,चतुर सिंह पटेल, मनमोहन रजक, बाल चन्द्र साहू, जयकिशन साहू, रामायन बहेलिया, कुश कुमार निर्मलकर, प्रताप वर्मा, अक्षय नवरंग, लक्ष्मीनाथ साहू, सैय्यद इमरान, विशुन सूर्या, विक्की आहूजा, मोति लाल थारवानी, मोहन गोले, मनोज पाटकर, शिव यादव, भागवत श्रीवास, निरज सोनी, धनंजय देवांगन, प्रकाशमणि वैष्णव, प्रेम दास मानिकपुरी आदि उपस्थित थे।

close