विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

solar_amarबिलासपुर–प्रदेश के नगरीय निकाय, वाणिज्यिक कर मंत्री अमर अग्रवाल 28 फरवरी को नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें। श्री अग्रवाल अपने निवास स्थान राजेन्द्र नगर स्थित कार्यालय में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक जनदर्शन में आमजन की समस्याओं से रूबरू होगें ।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                     जनदर्शन कार्यक्रम के बाद मंत्री अमर अग्रवाल दोपहर 12 बजे  ईस्ट इंडिया अकादमी और यूथ ऑन के आयोजित डेन्टल एज्यूकेशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगें। शाम 6 बजे मंत्री अमर अग्रवाल बंगला भवन, तोरवा में बंगाली समाज के वार्षिक सम्मेलन और  सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

close