सड़क दुर्घटना में राजू की मौत…

BHASKAR MISHRA

IMG-20160228-WA0006बिलासपुर—सीपत कुकदा निवासी दो युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये हैं। घटना में एक की मौत और दसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का इलाज इस समय हॉस्पिटल में चल रहा है। फिलहाल उसकी स्थित काफी नाजुक बतायी जा रही है। सीपत पुलिस मर्ग कायम कर चांज कर रही है।

                  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीपत स्थित कुकदा गांव निवासी राजू पत्रवानी अपने दोस्त के साथ घर से सीपत के लिए निकला। करीब आठ बजे  बड़े भाई ने राजू को फोन किया। राजू ने बड़े भाई को बताया कि वह इस समय बिलासपुर में है। उसने 10 बजे तक घर पहुंचने की बात कही। देर रात 2 बजे के आस-आस पुलिस को सूचना मिली कि सीपत के कुकदा गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क में लेटे हुए है।

                       सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि राजू पत्रवानी की मौके पर ही मौत हो चुकी है। उसका साथी लम्बोदर गंभीर रूप से घायल है। घायल लम्बोदर को 108 की सहायता से सिम्स भेजा गया। इसके बाद परिजनो ने उसे एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए दाखिल कराया है। थाना प्रभारी विलियम टोप्पो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लगता है कि दोनों की मोटर सायकल किसी भारी वाहन से टकरायी है। जिसके चलते एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है। बहरहाल मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

close