आम जनता और भारत हित का बजट-मुख्यमंत्री

Shri Mi
3 Min Read

raman_singh_newरायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केन्द्र सरकार के आगामी वित्तीय वर्ष 2016-17 के आम बजट का स्वागत किया है। उन्होने कहा किडॉ. रमन सिंह ने कहा – बजट में स्वागत योग्य पहल करते हुए प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत तीन हजार नये औषधालय खोलने और स्वास्थ्य बीमा योजना में देश के प्रत्येक नागरिक का एक लाख रूपए का बीमा करवाने की घोषणा की गयी है।   किडनी के मरीजों के इलाज के लिए राष्ट्रीय डायलिसिस सेवा शुरू करने और देश के हर जिला अस्पताल में डायलिसिस केन्द्र बनाने का प्रावधान भी स्वागत योग्य है। डॉ. सिंह ने कहा- देश के सभी राज्यों की जरूरतों का ध्यान आम बजट में रखा गया है, साथ ही क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने के लिए भी कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिनका लाभ छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को भी मिलेगा।

               यह वास्तव में आम जनता का बजट है। आम जनता की सभी प्रमुख प्राथमिकताओं को बजट में शामिल किया गया है। यह गांव, गरीब और किसानों के कल्याण का बजट है। मुख्यमंत्री ने इस बजट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन और उनकी जनकल्याणकारी आर्थिक नीतियों का आईना बताया। डॉ. रमन सिंह ने कहा- भारत की विकास यात्रा में यह बजट एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पड़ाव साबित होगा। डॉ. सिंह ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली को बधाई दी है। डॉ. सिंह ने कहा- आज का इससे देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में और भी अधिक तेजी आएगी।

             अरुण जेटली ने आज संसद में केन्द्र का यह आम बजट पेश किया है। उनके बजट भाषण के तुरन्त बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजधानी रायपुर में जारी अपनी त्वरित प्रतिक्रिया में कहा- केन्द्रीय आम बजट के सभी प्रावधानों का लाभ छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा। केेन्द्र के आम बजट में सामाजिक क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के साथ अधोसरंचना विकास पर विशेष बल दिया गया है। ग्रामीण विकास, खेती-किसानी, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं को विशेष प्राथमिकता दी गयी है। उन्होंने कहा- किसानों, मजदूरों, अनुसूचित जातियों- जनजातियों, पिछड़े वर्गों और अल्प संख्यक वर्गों के के उत्थान को बजट में विशेष रूप से प्राथमिकता दी गयी है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की नयी सरकार का यह दूसरा आम बजट भी अपने पहले बजट की तरह आम जनता के सपनों को साकार करने के लिए समर्पित है। यह देश के लिए एक विकासोन्मुख बजट है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश की तकदीर और तस्वीर बदलने का और गांव, गरीब तथा किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का संकल्प लिया है। उनके संकल्प की स्पष्ट छाप आज के आम बजट में देखी जा सकती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close