तीन एसआई बन गए थानेदार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20160301-WA0000 IMG-20160301-WA0005बिलासपुर– पुलिस कप्तान अभिषेक पाठक ने आज तीन सब इंस्पेक्टर को अतिरिक्त सितारा लगाकर इंस्पेक्टर का तोहफा दिया। अभिषेक पाठक ने सभी अधिकारियों को बाधाई देते कहा कि सेवा ही पुलिस का धर्म है। कंधे पर अतिरिक्त सितारा लगने का अर्थ जिम्मेदारियों का बढना है। उन्होने कहा कि अच्छे कार्यो के कारण ही उनके कंधे पर तीसरा सितारा लगा है। उम्मीद है कि सभी लोग अपना काम ठीक से करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 आज पुलिस अधीक्षक अभिषेक पाठक ने सादे समारोह में अधिकारियों के बीच तीन एस आई को प्रमोशन मिलने मिलने पर कंधे पर स्टार लगाकर स्वागत किया। अभिषेक पाठक ने तार बाहर थाना में पदस्थ एस.आर.साहू, कोतवाली थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर राम चरण राम और कोनी थाना में पदस्थ राजकुमार पात्रे के कंधे पर स्टार लगाया। इस मौके पर अधिकारियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। पुलिस कप्तान ने नव पदोन्त अधिकारियों को बधाई दी।

Share This Article
close