फंदे से लटकी मिली नाबालिग की लाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

CIVIL LINE THANAबिलासपुर–कस्तुरबा नगर निवासी नाबालिग की दो दिन पुरानी लाश फंदे पर लटकी मिली है। जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस  मौके पर पहुची और मर्ग कायम कर जांच की बात कह रही है। मृतका की मां ने बेटी के हत्या की आंशका जाहिर की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जरहाभाठा कस्तुरबा नगर में तखतपुर के नगोई निवासी मृतिका रामेश्वरी मानिकपुरी 16 साल किराये से रह कर तेलीपारा के एक जेवलरी दुकान में काम करती थी। मकान से बदबू आने की शिकायत पडोसियो ने पुलिस से की। मौके पर पुहची पुलिस ने कमरे में रामेश्वरी मानिकपुरी की लाश फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस को पंचनामा के दौरान मालूम हुआ कि उसके साथ किराये में ही बगल गांव का चित्रागंद सप्रे रहता था। वह बैंको के खाते खुलवाने का काम करता था। चित्रांगद से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला की वह काम के चलते तीन दिनो से घर नही आया है। रामेश्वरी बीमार रहती थी जिसके चलते वह मडिसिन लेती थी।

               पंचनामें के दौरान पुलिस को नाबालिग के शरीर पैर और अन्दरूनी हिस्से में चोट के निशान मिले है। मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाही करने की बात कह रही है। मृतिका की मां संतोषी मानिकपुरी ने अपनी बेटी के शरीर पर निशानो देखने के बाद हत्या की आंशका जाहिर की है।

close