प्रशासन को अभिकर्ताओं की धमकी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

5/5/2002 12:18 AMबिलासपुर–चिटफंड कंपनियों के बढ़ते शिकंजे से परेशान अभिकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।छत्तीसगढ़ उपभोक्ता और अभिकर्ता संघ के बैनर तले आज सैकड़ों की संख्या में अभिकर्ताओं ने कलेक्टर और एस.पी से शिकायत की है। अभिकर्ताओं ने अपने लिखित शिकायत में कहा है कि संदिग्ध चिटफंड कंपनियां पर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्हें गिरफ्तार कर खून पसीने की कमाई को वसूला जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 आंदोलनकारियों ने बताया कि चिटफंड कंपनियों की शिकायत मिलने पर हमेशा कंपनी के छोटे अभिकर्ताओं पर कार्रवाई की जाती है। संचालक और बड़ी मछलियां बच निकलती हैं। लोगों का पैसा डूब जाता है। प्रशासन को अभिकर्ताओं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि आगे अभिकर्ताओं के ऊपर प्रशासनिक कार्रवाई पर रोक लगायी जाए।  दोषी संचालकों पर कार्रवाई हो। यदि उन्हें जबरदस्ती परेशान किया जाता है तो वे लोग उग्र आंदोलन करेंगे।

close