कन्हैया के समर्थन में पदयात्रा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

CONGRESS BAITHAK 002बिलासपुर– कांग्रेस कमेटी ने जेएनयु छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को न्यायालय से जमानत मिलने का स्वागत किया है। कांग्रेस ने न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए पांच मार्च को पदयात्रा निकालने का एलान किया है। पदयात्रा कांग्रेस भवन से शुरू होकर गोलबाजार, फूल चौक में खत्म होगी।

                      कांग्रेस संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय ने बताया कि देशवासियों के बीच जे.एन.यु. छात्र संघ अध्यक्ष के प्रति अफवाहे फैलाई गई थी। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए कन्हैया कुमार को जेल भेज दिया था। लोकतंत्र में आस्था ऱखने वालों ने गिरफ्तारी का विरोध किया था। सभी लोगों को गिरफ्तारी के विरोध में न्यायालय से इंसाफ की उम्मीद थी। न्यायालय ने जमानत देकर विघ्नसंतोषी ताकतो के खिलाफ करारा जवाब दिया है। अभय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी  न्यायालीन व्यवस्था में विश्वास करती है। इसलिए कन्हैया के समर्थन में पदयात्रा करने का निर्णय लिया है।

                    अभय ने बताया कि  कन्हैया ने एक दिन पहले जमानत के बाद विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच अपनी बाते रखी। उसने देश के संविधान और न्यायालय के प्रति आस्था जाहिर की है। राय ने बताया पांच मार्च को सुबह ग्यारह बजे कांग्रेस  भवन से पदयात्रा शुरू होगी। पदयात्रा गोलबाजार पहुंचकर खत्म होगी। गे जहां पदयात्रा समाप्त होगी।

                 पदयात्रा में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव महेश दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

close