महिला ने की अग्निस्नान..अपोलो में भर्ती

BHASKAR MISHRA

cimsबिलासपुर—वसुंधरा नगर निवासी एक महिला ने मिट्टी तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला की चीख सुन कर नींद से जागे पति ने किसी तरह आग को काबू में किया। महिला को उपचार के लिए अपोलो में दाखिल करवाया है। हालत नाजुक बनी हुई है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                         पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वसुंधरा नगर निवासी अनिता तिवारी पति संजीव तिवारी ने घर के बाथरूम में मिट्टीतेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी उसके पति दी है। संजीव तिवारी ने बताया कि रात को दोनो पति पत्नी 2 बजे सोने गये। ढाई बजे पत्नी की चीख से उसकी नींद खुली। उसने देखा कि पत्नी आग की लपटो में घिरी हुई है। काफी प्रयास के बाद आग बुझाकर उसे उपचार के लिए सिम्स में दाखिल करवाया। बिगडती अवस्था को देखते हुए डॉक्टरो ने उसे अपोलो रिफर कर दिया।

                         अपोलो में अनिता तिवारी को वेंटीलेटर पर रखा गया है। पूछताछ में पति संजीव तिवारी ने बताया कि अनिता को शरीर में जलन की शिकायत थी। जिससे वह काफी परेशान रहती थी। चार डॉक्टर उसका ईलाज कर रहे थे। शायद इसी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस जांच अधिकारी ममता दुबे ने बताया पति का बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। महिला का बयान दर्ज होने के बाद ही घटना की वास्तविक जानकारी सामने आएगी। फिलहाल महिला अभी तक बयान देने की स्थिति में नहीं है।

close