सहिष्णुता का पर्याय स्त्री…पुष्पा दीक्षित

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160308-WA0126बिलासपुर— जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक, शैक्षणिक, कला, संस्कृति, खेल और विभिन्न विधाओं में प्रभाव डालने वाली शहर की महिलओं का कांग्रेस भवन में सम्मान किया। पूर्व प्राचार्या शिला तिवारी, संस्कृत की विदुषी पुष्पा दीक्षित, अन्तर्राष्ट्रीय हेंडबाल खिलाड़ी दुर्गा तिवारी, रेकी चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी सुधा मारधा, लावारिस लाशों को कफन देने वाली समाज सेवी कृष्णा बाई यादव, कला के क्षेत्र में गायिका कविता डोडवानी, सामाजिक कार्यकर्ता रशीदा बेगम, चन्द्र कला यादव के साथ-साथ लता यादव, कस्तुरी, लक्ष्मी ठाकुर, निलम शुक्ला, सीता दुबे और दुर्गा ध्रुव का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित  किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    इस अवसर पर शिला तिवारी ने कहा कि नारी का जहां सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है। आज की नारी हर क्षेत्रों में पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है चाहे वह सेना हो या फिर विज्ञान का ही क्षेत्र क्यों ना हो। संस्कृत विदुषी पुष्पा दीक्षित ने कहा कि आदि काल में नारी पुरूषों के बराबर अधिकार रखती थी। ऋग्वेद और उपनिषद काल में नारी उच्च शिक्षित थी। वेद और उपनिषदों की ऋचाओं की रचना की। नारी के बिना सृष्टि की कल्पना असंभव है। सहिष्णुता का पर्याय स्त्री है। स्त्री विषम परिस्थितियों में भी अपनी धैर्य और सहनशीलता नही छोड़ती।

                      शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद लगभग सभी उच्च पदों को महिलाओं ने सुशोभित किया है। प्रथम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील, प्रथम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, प्रथम लोक सभा अध्यक्ष मीरा कुमार, प्रथम मुख्यमंत्री सुचीता कृपलानी, प्रथम राज्यपाल सरोजनी नायडू ने देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर की प्रथम महिला महापौर वाणी राव ने प्रदेश में शहर का नाम रोशन किया।

    कार्यक्रम में महिला मेहमानों का सम्मान नरेन्द्र बोलर,राजेन्द्र शुक्ला,शशि देवांगन, शेखनजीरूद्दीन, रामशरण यादव, अकबर खान,शिवा मिश्रा ने किया। इस अवसर पर ऋषि पाण्डेय, सुभाष ठाकुर, अशोक शुक्ला, रामदुलारे रजक, नरेन्द्र राम टेके,  एस. कपूर, परमेश्वर यादव, शैलेनद्र जायसवाल, चन्द्रप्रदीप बाजपेयी, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन ब्लाक कांग्रेस कमेटी 02 के अध्यक्ष अकबर खान ने किया।

close