बिलासपुर–एक्साइज ड्यूटी के विरोध में लगातार 10वें दिन भी प्रदेशभर के व्यापारियों ने आंदोलन किया। आज शहर के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर व्यापारियों ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर के तमाम सराफा दुकानें बंद रही। जिला सराफ एसोसिएशन ने बताया कि आदोलन तब तक जारी रहेगा। व्यापारियों ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अफसरशाही से वे लोग पहले ही परेशान है। एक्साइज ड्यूटी में एक प्रतिशत के एवज में हमें वेवजह परेशान किया जाएगा। हमारे दैनिक कामधाम में वेवजह परेशानी बढ़ेगी।
आंदोलनकारी व्यापारियों ने बताया कि केंद्र शासन के लगाए गए एक्साइज ड्यूटी के फैसले के बाद व्यापारियों से लेकर आमलोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे ना केवल व्यापारियों और आम आदमी को बल्कि टैक्स के रूप में मिलनेवाली राशि के रूप में शासन को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
व्यापारियों के अनुसार एक आंकड़े के मुताबिक पिछले 10 दिनों में जिले में अनिश्चितकालीन आंदोलन के चलते 15 करोड़ से अधिक का कारोबार में नुकसान हुआ है। जाहिर सी बात है कि यह नुकसान दो तरफा है। व्यापरियों के अनुसार वे अपना आंदोलतन तब तक चालू रखेंगे। जब तक एक्साइज ड्यूटी वापिस नहीं ली जाती है। उन्होने कहा कि वे वेट टैक्स में बढ़ोत्तरी का पक्ष लेते हैं।