जिला किक्रेट संघ ने किया खिलाडियों का सम्मान

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

     IMG_20160312_215033 बिलासपुर– रणजी दर्जा मिलने के बाद छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ वर्किंग कमेटी की पहली बैठक बिलासपुर में हुई। बैठक के बाद भव्य रंगारंग कार्यक्रम में क्रिकेट खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि निकाय मंत्री अमर अग्रवाल और राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया विशेष रूप से उपस्थित थे। अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर क्रिकेट की नर्सरी है। एक विधायक होने के नाते मुझे युवा खिलाड़ियों के बीच हमेशा पहुंचने का अवसर मिलता है। मात्र एक महीने के भीतर स्पोर्टस ट्रेनिंग सेंटर खिलाड़ियों को सौंप दिया जाएगा। बलदेव सिंह भाटिया ने कहा कि प्रदेश को रणजी दर्जा दिलाने में निकाय मंत्री के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जिन्होंने पर्दे की भीतर रहते हुए हमारे प्रयासों को सफलता तक पहुंचाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            IMG_2992एक हॉटल में आयोजित जिला क्रिकेट संघ के सम्मान समारोह में पूर्व और वर्तमान क्रिकेट खिलाड़ियों का अमर अग्रवाल और बलदेव सिंह भाटिया ने स्वागत किया। समारोह के शुभारंभ में अतिथियों का स्वागत बिलासपुर क्रिकेट संघ अध्यक्ष विजय केशरवानी और उनकी टीम ने किया। विजय केशरवानी ने मंचस्थ मुख्य अतिथि निकाय मंत्री अमर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया,महापौर किशोर राय,पुलिस कप्तान अभिषेक पाठक,प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव राजेश दवे,सीवी रमन विश्वविद्यालय के कुल सचिव शैलेश पाण्डेय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मनीष श्रीवास्तव,क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष विजय शाह का पुष्प गुच्छ भेटकर बधाई दी।IMG_20160312_213935

                 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रदेश क्रिकेट संघ और जिला क्रिकेट संघ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होने कहा कि बिलासपुर केवल क्रिकेट ही नहीं बल्कि सभी खेलों की नर्सरी है। लेकिन क्रिकेट लोगों की धडकन है। एक विधायक होने के नाते रोज मुझे क्रिकेट प्रतिभाओं से हमेशा रूबरू होने का अवसर मिलता रहा है। अमर ने कहा कि रघुराज सिंह स्टेडियम में कभी रणजी मैच खेला गया था। जल्द ही यहां फिर से रणजी मैच खेले जाएंगे। उन्होने कहा कि मात्र एक महीने के भीतर प्रदेश का पहला स्पोर्टस ट्रेनिंग सेंटर खिलाड़ियों को लोकार्पित कर दिया जाएगा। अमर ने कहा खेल लोगों को जो़डता है। मुझे नाज है कि बिलासपुर खेल गतिविधियों में खास मुकाम रखता है। अमर अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया की तारीफ करते हुए कहा उनकी मेहनत से आज हमारे प्रदेश को  रणजी खेलने का मौका मिला है। अमर ने जिला क्रिकेट संघ टीम और अध्यक्ष को भी शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि आधारभूत संरचना के विकास में किसी प्रकार दिक्कत नहीं आएगी। बीसीसीआई और प्रदेश सरकार खेल विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

               IMG_20160312_212532           प्रदेश को रणजी दर्जा मिलने की खुशी और वर्किंग कमेटी की पहली बैठक के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बलदेव सिंह भाटिया ने कहा कि बिलासपुर प्रदेश का खेल जोन हैं। क्रिकेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिलासपुर ने प्रदेश को हमेशा प्रतिभावान खिलाड़ी दिये है। यह प्रदेश का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण शहर है। आने वाले समय में यहां भी रणजी मैच होंगे। भाटिया ने कहा कि रणजी दर्जा हासिल होने में पर्दे के पीछे अमर अग्रवाल की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। जब भी जरूरत महसूस हुई उन्होंने हमें सहयोग दिया है। भाटिया ने कहा कि यह अपने आप में रिकार्ड है कि पिछले तीस साल में एफिलेटेड क्रिकेट समूह को रणजी दर्जा नहीं हासिल हुआ । लेकिन प्रदेश सरकार जनता का प्रेम,खेल प्रतिभाओं के दम पर रिकार्ड को तोड़ते हमें रणजी टीम का दर्जा हासिल हुआ।

    IMG_20160312_212340  मंच से संभागायुक्त सोनमणि वोरा ने कहा कि खेल दिलों को जोड़ता है। क्रिकेट भी ऐसा ही खेल है। वोरा ने रणजी दर्जा मिलने की खुशी को जाहिर करते हुए कहा कि हम इस उपलब्धि के लिए गौरवान्वित महसूस करते हैं। संभागायुक्त ने कहा कि उत्तर दक्षिण,पूर्व और पश्चिम को एक जुट  करने में खेल का महत्वपूर्ण योगदान है। क्रिकेट ही ऐसा खेल है जो पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधता है। संभागायुक्त ने बताया कि बिलासपुर में खेल प्रतिभाओं की खेती तैयार होती है। जल्द ही यहां भी टेस्ट,वन डे और टी 20 खेला जाएगा। जिले के खिलाडी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

                 IMG_20160312_202647     इसके पूर्व स्वागत भाषण में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि बलदेव सिंह भाटिया और नगर विधायक के प्रयास से बिलासपुर क्रिकेट प्रतिभाओं को सम्मान हासिल हुआ है। विजय ने कहा कि पिछले तीस साल में एफिलेट्ड सदस्य को बीसीसीआई ने पूर्ण क्रिकेट संघ का दर्जा नहीं दिया है। लेकिन बलदेव सिंह भाटिया के प्रयास से प्रदेश को रणजी खेलने का तोहफा मिला है।

            IMG_20160312_220300             कार्यक्रम के अंत में निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी वग्दू अन्ना,उमा यादव,जिया इशाक,सीवीएस चौहान,विश्वास ओत्तनवार,आर.डी पाठक,स्वदेश भंडारी,अवम रंजन घोष,बाबा अडवे,श्यामल घोष,सीलम इशाक,नारायण नायडू,मोहन सिंह ठाकुर,गुरूचरण जुनेजा,मकीत खान और गेवल्ड स्टाकिंग को क्रिकेट में योगादना के लिए शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया।

 क्रिकेटरों का सम्मान

          IMG_2996      प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया और सीजी वाल के मुख्य संपादक रूद्र अवस्थी और क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने अन्डर 25,22 19,14 और महिला क्रिकेट खिलाड़ियों क्रिकेट में उनके योगदान के लिए मंच से सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले खिलाडियों में अन्डर 25 केटेगरी से प्रखर राय,अभ्युदय सिंह,शिवेन्द्र सिंह,अभिनव शर्मा,अतुल सिंह,अतुल सिंह । अन्डर 22 समूह से शहनवाज हुसैन,मोहम्मद इरफान और शुभम सिंह । अन्डर 19 समूह से खेलने वाले शहबाज हुसैन,शुभम यादव,आशीष पाण्डेय,स्नेहिल चड्डा,सौऱभ सोलंकी,फरहान फिरोज,अभिषेक शुक्ला,आदर्श सिंह,इम्तियाज खान,अब्दुल समद,परिवेष धर का सम्मान हुआ। अन्डर 14 से नावेद अली और सन्नी पाण्डेय । महिला क्रिकेटर श्रद्धा वैश्नव,दुर्गेश नन्दनी,महेश्वरी कश्यप प्रमुख हैं।

                              इस मौके पर विभिन्न प्रांतों से रणजी ट्राफी खेलने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी एस.जोशी,सुशील जाधवानी,संतोष साहू,ओपी यादव,पी.विवेक,अमित मिश्रा,प्रवीण कुमार को स्पेशल अवार्ड प्रदान किया गया। प्रखर राय,शहनवाज हुसैन,मोहम्मद इरफान,शहबाज हुसैन,सौरभ सोलन्की ,श्रद्धा वैश्णव,आशीष पाण्डेय,रोहित धर और आशीष सिंह को विशेष अवार्ड से सम्मानित किया गया।

close