राज्य को चौथी बार मिला राष्ट्रीय कृषि कर्मण पुरस्कार

Shri Mi
2 Min Read

6143नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ को दलहन उत्पादन में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रधानमंत्री के हाथों दो करोड़ रूपए का यह पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया। खेती-किसानी के क्षेत्र में विगत लगभग पांच वर्ष में राज्य को केन्द्र सरकार से चौथी बार यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। प्रदेश को विगत तीन कृषि कर्मण पुरस्कार चावल उत्पादन के लिए प्राप्त हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दलहन उत्पादन में राष्ट्रीय कृषि कर्मण पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित प्रदेश के किसानों को बधाई दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      छत्तीसगढ़ को यह पुरस्कार वर्ष 2014-15 के रिकार्ड दलहन उत्पादन के लिए प्रदान किया गया। उस दौरान राज्य में सात लाख 85 हजार हेक्टेयर में दलहनी फसलों की खेती की गई और छह लाख 55 हजार मीटरिक टन पैदावार मिली,  जो इसके पूर्व के वर्ष 2013-14 की तुलना में 39 प्रतिशत अधिक था। राष्ट्रीय कृषि कर्मण पुरस्कार समारोह कल 19 तारीख को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के नई दिल्ली स्थित परिसर में कृषि उन्नति मेले के साथ आयोजित किया गया। ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ को केन्द्र से विगत तीन राष्ट्रीय कृषि कर्मण पुरस्कार धान उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विगत तीन कृषि कर्मण पुरस्कारों की तरह चौथे राष्ट्रीय पुरस्कार का सबसे बड़ा श्रेय राज्य के मेहनतकश किसानों को दिया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close