मानक के अनुसार बना नेहरू चौक..कांग्रेस

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20160321_135019बिलासपुर– नेहरू चैौक स्थित नेहरू प्रतिमा की गोलाई कम किये जाने के विरोध में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मण्डल आज नगर निगम आयुक्त से मिला। आयुक्त ने कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल को शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर निगम के सर्वे रिपोर्ट से अवगत कराया। इस दौरान आयुक्त रानू साहू ने बताया कि चौक चौराहों का छोटा होना क्यों जरूरी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        प्रतिनिधि मण्डल के नेतृत्व कर रहे प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने नेहरू चैौक की प्रतिमा को लेकर पक्ष रखा। उन्होने बताया कि नेहरू चौक  बिलासपुर की धरोहर है। पूरे मानदण्डों के हिसाब से बनाया गया है। चौक की लम्बाई और चौड़ाई भी पर्याप्त है। आज तक कभी भी नेहरू चैौक में जाम या दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है।अटल ने बताया कि अन्य चौक-चौराहों में जहाॅं भी निगम को अवरोध दिखता हो यातायात की समस्या उत्पन्न होती हो तो जनप्रतिनिधियों की राय लेकर जनहित में आवश्यक कदम उठाये जाये।  कांग्रेस विरोध नहीं करेंगी। लेकिन जिस चैौक में आवश्यकता नहीं है वहाॅं बिना वजह तोड़फोड ना किया जावें।
शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने आयुक्त रानू साहू से कहा कि त्यौहारों के आस-पास ही तोड़फोड़ या नगर निगम की कार्यवाही क्यो होती है।प्रतिनिधि मण्डल के अन्य सदस्यों ने भी बारी-बारी से अपनी बात रखी। आयुक्त ने कहा कि इस मामले में जिलाधीश के सामने आप लोगों की बातों को रखा जाएगा। जो भी निर्णय होगा उसे आप लोगों तक पहुंचाा दिया जाएगा।

                                 प्रतिनिधि मण्डल ने एस.डी.एम. कार्यालय के मेन गेट को बंद कर बाउंड्रीवाल को पीछे करने का सुझाव दिया। जज बंगले के बाउंड्रीवाल  कार्नर को छोटा करने का सुझाव दिया। प्रतिनिधि मण्डल में अटल श्रीवास्तव, नरेन्द्र बोलर, रामशरण यादव, अभयनारायण राय, शैलेन्द्र जायसवाल, अखिलेश बाजपेयी, दिपांशु श्रीवास्तव, ऋषि पाण्डेय, करम गोरख, विक्की आहूजा, इन्नू भाई आदि उपस्थित थे।

                  अटल श्रीवास्तव की अगुवाई में प्रतिनिधि मण्डल पुलिस अधीक्ष अभिषेक पाठक से भी मुलाकात कर अपने सुझावों से अवगत कराया। नेहरू चौक की गोलाई कम करने से दुर्घटना का भय भी बना रहेगा। यह भी बातें सामने लाई गयी।

close