विधायकों ने मना ली अपनी होली

Shri Mi
2 Min Read

holi_ramanholi_vidhaanरायपुर। विधानसभा में सोमवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रि-परिषद के सदस्यों और विधायकों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में  विधायक क्लब छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, संसदीय कार्य मंत्री अजय चन्द्राकर, मान. मंत्रीगण, कांग्रेस दल की उप नेता (श्रीमती) डॉ. रेणु जोगी एवं वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य भूपेश बघेल, मान. विधायकगण, मान. पूर्व विधायकगण, विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री देवेन्द्र वर्मा, पत्रकारगण एवं विधानसभा सचिवालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      h1_vidhaanहोली मिलन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश वासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मान. मंत्रियों, मान. सांसदों, मान. विधायकों, पूर्व विधायकों एवं उपस्थितजनों ने एक दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मान. मंत्री सर्वश्री बृजमोहन अग्रवाल, अजय चन्द्राकर, राजेश मूणत, मान. सदस्यगण सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा, कवासी लखमा, रामदयाल उइके, दिलीप लहरिया सहित सभी मान. विधायकों ने होली के उमंग एवं उल्लास में अपने नृत्य एवं गायन के माध्यम से अपनी विभिन्न प्रस्तुतियां दी। उपस्थितजनों पर होली का रंग ऐसा चढ़ा कि सभी झूमने पर मजबूर हो गये।

                      कार्यक्रम के आरंभ में प्रमुख सचिव देवेन्द्र वर्मा ने मान. अध्यक्ष, मान. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, ससंदीय कार्य मंत्री श्री अजय चन्द्राकर एवं अन्य सभी माननीय मंत्रियों एवं विधायकों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close