बिलासपुर—-छात्रपाल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौंप दिया गया। मालूम हो की मन्नू चौक निवासी छत्रपाल सिंह की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मन्नू चौक निवासी छत्रपाल सिंह मथूरा यूपी का रहने वाला है। पिछले 10 साल से वह गुरूनानक स्वीट्स में वेटर का काम करता था। घर में किसी ने उसकी हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही सीएसपी कोतवाली रोहित गर्ग थाना प्रभारी इशहाक खलखो टीम के साथ मन्नू चौक स्थित घटना स्थल पर पहुचे। कमरे में छत्रपाल सिंह की लाश पडी थी। पत्नी ममता सिंह और उसका प्रेमी संजय कमरे में ही थे। ममता ने बताया कि पति के साथ रोजाना झगडा और शंक करने को लेकर परेशान थी। इस बात को लेकर उन लोगों में आए दिन विवाद होता था। घटना के दिन भी ऐसा ही हुआ। उसके हाथों पति की धोखे से हत्या हो गयी।
पुलिस पूछताछ से मिली जानकारी के अनुसार ममता सिंह हॉटल सेलेब्रेशन में रिसेप्शनिस्ट का काम करती है। उसका पेण्ड्रा निवासी संजय से मिलना जुलना था। 23 तारीख की रात जब छत्रपाल सिंह घर पहुचा तो संजय और ममता को आपत्तिजनक हालत में देखा। आक्रोश में आकर उसने घर के अंदर रखी तलवार से संजय पर हमला किया। इस बीच पीछे से ममता ने उसके सिर पर लोढे से वार कर दिया। छत्रपाल सिंह लहुलुहान होकर गिर गया। इसके बाद संजय ने छत्रपाल से तलवार छीनकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने ममता और संजय को हिरासत में ले लिया था।
छत्रपाल के परिजन बिलासपुर में नहीं है। उन्हे फोन पर मथुरा के सांसा में सूचना दी गई है। आज सुबह मृतक छत्रपाल का भाई बबलू सिंह, सुरेश सिंह, टींकू कुमार और चाचा करतार सिंह बिलासपुर पहुचे और शव को शिनाख्ती के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद लाश परिजनो को सौंप दिया गया है।