बिलासपुर—फेसबुक से परवान चढ़े प्यार का अंजाम नवविवाहिता की फांसी के साथ खत्म हुआ। परिजनो ने पति पर हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनो के अनुसार युवक पहले से शादी- शुदा था। उसने पहली शादी की बात छिपाकर दूसरी लड़की से शादी कर लिया। इस बात को लेकर दोनो के बीच विवाद रहता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की बात कह रही है।
तोरवा धान मंड़ी बस्ती में नव विवाहिता जयश्री विश्वकर्मा ने बिजली के वायर से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। घटना एक दिन पहले शाम की है। फांसी लगाने की जानकारी विवाहिता के पति कमल चौधरी ने तोरवा थाने को बीती शाम 8 बजे दी। शाम होने के चलते पंचनामा कार्रवाई नही हो पायी थी।
घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिजनों ने जिला चिकित्सालय में जमकर हंगामा मचाया। लडकी के मामा ने बताया कि कमल ने ही उसकी भांजी जयश्री की हत्या कर लाश को बिजली के तार से लटका दिया है। मामा आशीष के अनुसार जयश्री फेसबुक से कमल से मिली और दोनो के बीच प्यार हो गया। दोनो ने 28 फरवरी 2016 में आर्य सामाज में शादी की थी। कमल रेलवे में कर्मचारी है।
कमल एनजीओ चलाता था। शादी के बाद दोनो तोरवा धान मण्ड़ी के पास किराये के मकान में रहते थे। शादी के बाद जयश्री और कमल का रोजाना विवाद हुआ करता था। आशीष के अनुसार जयश्री ने फोन पर बताया था कि कमल पहले से ही शादीशुदा है। उसके दो बच्चे है इस बात कि जानकारी उन्हे आज ही लगी है। आशीष विश्वकर्मा ने बताया कि घटना कल शाम की है। उस तक फांसी लगाने की सूचना कमल की वजाय पुलिस से मिली है।
तोरवा पुलिस थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि शादी के बाद से ही पति पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद था। नाराज जयश्री ने आत्महत्या की है। सूचना के बाद पुलिस जब घटना स्थल पहुची तो कमरा अंदर से बंद था। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गयी है। बहरहाल पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आ जाएगी। परिजनो और मृतका के पति का बयान दर्ज कर लिया गया है।