प्रदेश मे लगेंगे रक्षा क्षेत्र से सम्बंधित उद्योग

Shri Mi
3 Min Read

goa1_festगोवा। वाणिज्य और उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल बुधवार को गोवा में “मेक इन इंडिया फॉर डिफेन्स सेक्टर विषय पर आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मलेन में शामिल हुए। उन्होंने यहाँ रक्षा क्षेत्र से जुड़ी विश्वस्तरीय बहुराष्ट्रीय कंपनियों को छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित करने आमंत्रित किया है। श्री अग्रवाल ने यहाँ रक्षा मंत्री श्री मनोहर पर्रीकर से मुलाकात की और श्री पर्रीकर ने छत्तीसगढ़ में रक्षा क्षेत्र से सम्बंधित उद्योग की स्थापना पर विचार करने के लिए अपनी सहमति जताई है। श्री अग्रवाल ने यहाँ चेकोस्लोवाकिया और रूस के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ आकर यहाँ पर औद्योगिक परिदृश्य के अवलोकन करने के लिए आमंत्रित किया। इस सम्मलेन में एयरबस कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पियरे डी बौस्सेट और रिलायंस समूह के अनिल धीरुभाई अम्बानी भी शामिल हुए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                    goa_festछत्तीसगढ़ में रक्षा उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने निवेशकों को छत्तीगढ़ में राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी जिसे काफी सराहना मिली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में  रक्षा उत्पादन के लिए प्रदेश में अनुकूलतम परिस्थितियां मौजूद हैं .प्रदेश में रक्षा उद्योग के लिए आवश्यक कच्चा माल जैसे लोहा,एल्युमीनियम और टिन आदि प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है .छत्तीसगढ़ ऊर्जा के मामले में देश में अग्रणी है और यहाँ बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है। इसके अलावा यहाँ पर औद्योगिक लागत भी काफी कम है। राज्य सरकार द्वारा निवेशकों को अनेक सुविधाएँ उपलब्ध करायी जा रही हैं।

                 मेक इन इंडिया फॉर डिफेन्स सेक्टर“ विषय पर इस  सम्मेलन का आयोजन केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन और एसोसिएटेड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (एसोचेम) द्वारा किया गया था। श्री अग्रवाल इस सम्मलेन  में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए.हर दो साल में रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा रक्षा प्रदर्शनी, (डेफेक्सपो) का आयोजन किया जाता है . रक्षा प्रदर्शनी (डेफेक्सपो)  का आयोजन दक्षिणी गोवा के क्यूचपेम तालुका के नाक्वेरी क्विटोल में 28 से 31 मार्च, 2016 तक किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close