फुटकर व्यवसायियों को कांंग्रेस का साथ–अभय

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20160331-WA0004 बिलासपुर— कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुमटी और ठेला व्यवसायियों को प्रताडित करने का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों ने बताया कि निगम यातायात और पुलिस की कार्रवाई में एक व्यवसायी की आकस्मिक मौत हो गयी है। इसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार है। कांग्रेसियों ने लिखित शिकायत में बताया है कि कार्रवाई के दौरान व्यवसायियों से कर्मचारी गाली गलौज भी की जाती है। अधिकारी मारपीट करने से भी बाज नहीं आते हैं। एक दिन पहले 786 हॉटल में अतिक्रमण हटाओं अभियान के दौरान भी ऐसा ही कुछ हुआ। विरोध करने वाले हॉटल कर्मचारियों को जबरदस्ती जेल भेज दिया गया है।

                                    आज कांग्रेसियों की टीम निगम यातायात और पुलिस की संयु्क्त अतिक्रमण हटाओं अभियान और उसकी कार्यशैली के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की है। कांग्रेसियों ने बताया कि पिछले 30-40 साल से छोटे और गरीब व्यवसायी ठेला खोमचा लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। गरीब खरीददारों की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। लेकिन देखने में आ रहा है कि पिछले कुछ समय से खासकर त्योहार के समय अतिक्रमण हटाओं अभियान के बहाने इन गरीबों को कुछ ज्यादी ही परेशान किया जा रहा है।

                  संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि होली के समय अतिक्रमण अभियान के दौरान ठेले पर कंपनी गार्डन के सामने चाट का कारोबार करने वाले व्यवसायी का ठेला निगम ने जब्त कर लिया। शिवशंकर जब ठेला छुड़ाने गया तो उसे डांट कर भगा दिया गया। होली के समय वह रंग गुलाल का दुकान लगाना चाहता था। शिवशंकर पर पचास हजार रूपए से अधिक का कर्ज था। जिसे उसने सामान खरीदने में लगाया था। लेकिन यातायात विभाग ने उसकी एक नहीं सुनी। कर्जदारों से परेशान होकर शिवशंकर गुप्ता ड्रिप्रेशन का शिकार हो गया। होली का रंग उसके घर में रखा का रखा रह गया। अंत में उसकी मौत हो गयी। IMG_20160331_131834

                       अभय ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अधिकारी छोटेे व्यवसायियों से गाली गलौच के साथ पेश आते हैं। ऐसा लगता है कि हम गुलाम भारत में रहते हों। अच्छा होता कि निगम कार्रवाई के साथ सड़क के किनारे लंबे समय से व्यवसाय करने वालों को कहीं व्यवस्थित कर दे। यदि उनके पास पैसा होता तो वे कभी भी सड़क पर दुकान ही नहीं लगाते। लेकिन निरंकुश निगम प्रशासन को इन सब बातों से कोई मतलब नहीं है। उल्टा ठेले खोंमचे से वसूली करते हैैं। अभय ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बताया कि एक दिन पहले हॉटल 786 में भी अतिक्रमण अभियान के दौरान निगम अधिकारियों की तानाशाही सामने आयी है। इसे क्रूरता नहीं तो और क्या कहेंगे।

                             अभय के अनुसार यदि प्रशासन गरीब खोंमचे वालों और वेवजह व्यापारियों को परेशान करने से बाज नहीं आता है तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर भारी संख्या में फुटकर व्यापारियों के अलावा व्यापारी नेता और कांग्रेेस कार्यकर्ता मोहम्मद युसुफ खान,पुरूषोत्तम,दिलशेर अली, राकेश पाण्डेय,गुडूडू केशरवानी, हरमेन्द्र शुक्ला,शैलेन्द्र गुप्ता,अरूण जायसवाल,गोविंद शर्मा,इतवारी यादव,महेश,दिनेश,अरूण जायसवाल आजि उपस्थित थे।

close