दोस्तों ने की नृशंसता की हद पार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20150630_130618बिलासपुर—पिकनिक मनाने गये दोस्तो ने पहले तो बकरा खाया फिर जमकर शराब छका। बकरे का भुगतान नहीं होने पर दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।  इसके बाद युवकों ने साथी के शव को घटना स्थल से कुछ दूरी पर जला भी दिया। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुची पुलिस ने अपराध दर्ज कर दो संदेहियो को हिरासत में लिया है। फिलहाल पूछताछ की प्रक्रिया चल रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   पुलिस जानकारी के अनुसार सेमरदर्री के जंगल में एक युवक की जली हुई लाश मिली है। ग्रामीणो की सूचना पर मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के दौरान कपड़े से पता चला कि सेमरदर्री का रहने वाला है। मृतक का नाम गणेश सिंह है। गणेश अपने जातीय बंधुओ के साथ पिकनिक मनाने जंगल गया था। पिकनीक में 15 से 20 लोग शामिल थे। सभी ने विचार विमर्श के बाद गांव से एक बकरा खरीदा। साथियों ने जंगल में मंगल मनाया। इस दौरान सभी ने जमकर शराब का सेवन भी किया।

                     पुलिस ने बताया कि इसी दौरान नशे में धुत लोगो के बीच बकरे के रूपये को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि साथियों ने अपने ही साथी  गणेश सिंह की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। शव की पहचान छिपाने के लिए सभी ने मिलकर घटनास्तळ से कुछ ही दूर पर जला भी दिया। मरवाही पुलिस ने जांच के दौरान नवरतन सिंह और अमोल सिंह को हिरासत में लिया है। पूछताछ की प्रक्रिया चल रही है।

 

Share This Article
close