घर में मिला छेड़छाड़ का आरोपी

Shri Mi
1 Min Read

TORAVA THANAबिलासपुर—तोरवा निवासी युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक को तारबाहर पुलिस ने शिकायत के बाद गिरफ्तार किया है। मामले में जांच की बात हो रही है। जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाने में 15 दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी की उसे एक युवक परेशान कर रहा है। रोजाना की छेड़छाड़ से उसका जीना हराम हो गया है।  युवक का नाम नीरज तिवारी है। नीरज सरकंडा का रहने वाला है। शिकायत पर पन्द्रह दिन पहले तारबाहर पुलिस ने 354 का मामला पंजीबद्ध किया था।  युवक पर कार्रवाई नहीं होने से परेशान युवती के परिजनो ने आई जी से एक दिन पहले शिकायत की। पुलिस महानिरीक्षक के पास शिकायत पहुचने की जानकारी लगते ही तारबहार पुलिस ने आनन-फानन में निरज तिवारी के सरकंडा स्थित मकान से गिरफ्तार किया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close