रामेश्वरम शिवालय में शैलपुत्री की पूजा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now
बिलासपुर—चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर शुक्रवार को इंदिरा विहार स्थित रामेश्वरम शिवालय में दुर्गा माता के चरणों में मनोकामना ज्योतिकलश का प्रज्जवलन ए.पी. पण्डा निदेशक वित्त एवं श्रद्धा महिला मण्डल उपाध्यक्ष पुष्पिता पण्डा ने किया। इस मौके पर श्रद्धा महिला मण्डल की सदस्य और गणमान्य लोगों की उपस्थित में माता की पूजा अर्चना विधि विधान से की गयी।
हर साल की तरह इस साल भी एसईसीएल इंदिरा विहार काॅलोनी स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में चैत्र नवरात्र के पहले माता शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी। इंदिरा विहार स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर की स्थापना साल 1998-99 में की गयी है। मंदिर में विराजमान माता पार्वती और भगवान भोले नाथ के प्रति भक्तों में अगाध श्रद्धा है। यह प्रतिवर्ष नवरात्रि धूम-धाम से मनाया जाता है। कार्यक्रम में आम से लेकर खास सभी लोग उपस्थित होते हैं। इस बार भी पूरे नौ दिनों तक भक्तगण माता की सेवा में उपस्थित रहेंगे।
                                     मंदिर पहुंचकर चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ए.पी. पण्डा निदेशक वित्त और श्रद्धा महिला मण्डल की उपाध्यक्ष पुष्पिता पण्डा ने माॅं दुर्गा की पूजा-अर्चना की। रामेश्वरम् शिवालय मंदिर में भगवान शिव और भगवान हनुमानजी का पूजन किया।  चैत्र नवरात्रि पर उपस्थित, अधिकारियों और कर्मचारियों को निदेशक वित ने बधाई और शुभकामनाएॅं दी। मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलन के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, काॅलोनीवासी, महिला-पुरूष और बच्चे उपस्थित  थे ।
                   मालूम हो कि एसईसीएल इंदिरा विहार काॅलोनी स्थित रामेश्वरम शिवालय में निर्माण काल से ही श्रद्धालु मनोकामना ज्योतिकलश जलाते हैं। हमेशा की तरह इस साल भी ज्योति कलश की संख्या में वृद्धि हुई है।
close