रतनपुर दरबार में भक्तों की भीड़..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 IMG-20160408-WA0010IMG-20160408-WA0009
  बिलासपुर—चैत्र नवरात्र पर्व का आज पहला दिन था। संस्कारधानी बिलासपुर में  देवी मंदिरों में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। सुबह से ही माँ का दर्शन करने मंदिरों में लंबी लाइने दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर माता को प्रणाम किया। मां के दरबार में पहुचकर जमकर जयकारा किया।  महामाया मंदिर में भी दूर-दूर पहुंचकर माता का दर्शन किया। मनोकामना के लिए आशीर्वाद मांगा।
                                                                संस्कारधानी बिलासपुर में भी नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना के साथ माता का पूजा अर्चना शुरू हुआ। मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिरों में देखने को मिली। धर्मनगरी रतनपुर में भक्तों की भीड़ दिखाई दी। दूर-दूर से आए भक्तों ने माता के दरबार में मत्था टेका। सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। भक्तों ने मााता को खुश करने निर्जला व्रत भी रखा। आज रतनपुर महामाया दरबार में सुबह से ही भीड़ दिखाई दी। राजा से लेकर रंक तक सभी ने एक साथ माता के चरणों में सिर झुकाया। दुर्गा के प्रथम रूप माता शैलपुत्री से आशीर्वाद लिया।
                 शक्तिपीठ रतनपुर में भक्तो को किसी प्रकार की दर्शन में परेशानी ना हो पुलिस की चाक चौबंध व्यवस्था देखने को मिली। पहले दिन पत्रकारों का भी रतनपुर में जमघट देखने को मिला। चूंकि इन दिनों रतनपुर में तनाव का महौल बना हुआ है। इस बात के मद्देनजर जिला पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या में मंदिर के आस पास पुलिस बल को तैनात किया है। आज कई व्हीआईपी ने माता का दर्शन किया।
                              6/10/2002 6:03 PM शास्त्रों के अनुसार माता के दर्शन का पूरा लाभ उन्हीं भक्तों को मिलता है जो बाबा भैरव नाथ के दरबार में हाजिरी देते हैं। हमेशा की तरह इस बार भी भक्तों ने रतनपुर स्थित बाबा भैरव के दरबार में हाजिरी दी।  माता महामया के दर्शन के बाद भक्तों की भीड़ ने भैरवनाथ के दरबार में पहुंच कर मनोकामना सिद्ध का आशीर्वाद लिया। मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरूस्त दिखाई दी।
                              शहर के प्रसिद्ध जरहाभाठा दुर्गा मंदिर में माता शैलपुत्री के दर्शन करने भक्तों की खासी भीड़ देखने मिली। मंदिर के आस-पास ना सिर्फ भक्त बल्कि पूजा पाठ की सामग्री बेचनेवाले भी अपना अस्थाई दुकान जमा लिया है। भक्तों ने माता की पूजा अर्चना के बाद माता के चरणों में बंदन किया। सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इसी तरह तिफरा की काली मंदिर में भी भक्तों की भारी संख्या देखने को मिली। सभी भक्तों ने माता का अभिषेक किया। याचको ने अपनी फरियाद भी रखी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close