ध्यान हटाने के लिए बयानबाजी..जोगी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

ajjeet jogiरायपुर—-पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने भारतीय जनता पार्टी पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया है। जोगी ने बताया कि वर्तमान में भारत माता की जय बोलने की होड़ लगी है। भाजपा अपने आपको देशभक्त पार्टी बताने का राजनैतिक खेल खेल रही है। दूसरी तरफ काश्मीर में राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराने वाले युवक की पिटाई की जा रही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    जोगी ने कहा कि पूरी तरह सिद्ध होता है कि भाजपा देश के हिसाब से रंग बदलती है। कश्मीर मामले में पीएम नरेन्द्र मोदी चुप हैं। इस घटना के बाद जनता भाजपा के दोहरे चरित्र को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय बोलने या न बोलने पर देश में वैमनस्य फैलाने की बजाय भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जाना देश का अपमान है। यह अपमान भाजपा के सहयोगी के शासन में हो रहा है। भाजपा की छुपी देशभक्ति नहीं सत्ता भक्ति को दिखाती है।

                  जोगी ने कहा कि भाजपा दोहरी चरित्र का मुखौटा रखती है। मूल समस्या से लोगों का ध्यान हटाने के लिए समय.समय पर बयानबाजी किया जा रहा है। जोगी ने कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा को सत्ता सौंपकर देश को केवल खोखले भाषण से चलाया जा रहा है। जोगी ने कहा कि देशभक्ति हर भारतीय में है। यह प्रचार नहीं बल्कि दिल के भीतर होती है। देशभक्ती को जबरदस्ती थोपा नहीं जा सकता।

close