पति ने की नाबालिग पत्नी की हत्या

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

sirgiti psबिलासपुर—दुष्चरित्र होने के शक में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला बिलासपुर जिले के पोडी गांव का है। सिरगिट्टी पुलिस ने मामले में हत्या का आरोप दर्ज कर पति और पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के हल्दी पोडीं के पास अरपा नदी में एक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस महकमें को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिरगिट्टी पुलिस को जांच के दौरान मालूम हुआ कि मृतका का नाम सावनबाई पिता  दिलहरण गोड़ है। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि सावन की उम्र मात्र 16 साल है। उसका नाबालिग से विवाह हुआ है।

                           पुलिस जानकारी के अनुसार नाबालिग सावन बाई शादी शुदा है। पिछले कुछ दिनो से उसका अपने पति और श्वसुर के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। आरोपी पति की उम्र 17 साल है। 9 अप्रेल को पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पति ने सावन बाई की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने अपने पिता रामायण गोड़ के साथ शव को पोडी गांव के पास अरपा नदी के तट पर झांडियों के बीच फेंक दिया।

                                         शव सड़ने पर आस पास क्षेत्र में बदबू फैलने लगा। स्थानीय लोगों ने मौके पर देखा कि शव बुरी तरह से सड़ गया है। तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस थाने को दी। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पति के अनुसार उसकी पत्नी का दूसरे लड़को से संबध था। वह सबसे हंस कर बात करती थी। उसने कई बार कई लड़कों से हंस कर बात करते देखा है। समझाने के बाद भी वह अपनी आदतों से बाज नहीं आयी।

                               जिसके कारण दोनों में विवाद बढ़ गया। 9 अप्रेल की रात को नाबालिग पति ने अपनी नाबालिग पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने में नाबालिग पति का पिता भी सहयोग किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।  नाबालिग पति और उसके पिता रामायण गोंड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

close