अब सात से दस लगेंगे स्कूल

Shri Mi
2 Min Read

sarkari_school1-300x201रायपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत स्कूलों का संचालन अब सवेरे सात बजे से दस बजे तक होगा। यह निर्णय गर्मी से राहत दिलाने बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि सूखा प्रभावित क्षेत्रों में गर्मी में भी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना संचालित रखें, जिससे स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन योजना के तहत पौष्टिक भोजन का लाभ मिल सके। स्कूल शिक्षा मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित न हो इसलिए शिक्षण दिवस का भी ध्यान रखने निर्देश दिए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  प्रदेश में पड़ रहे भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का संचालन अब सवेरे सात बजे से दस बजे तक होगा। इस दौरान प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं में पूर्व की तरह मध्यान्ह भोजन का लाभ बच्चों को मिलेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जो आगामी 30 अप्रैल 2016 तक प्रभावशील रहेगा। इस आशय का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्तों को जारी कर दिया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close