12वी का रिज़ल्ट 21 अप्रैल को

Shri Mi
2 Min Read

CGBSE_P_030513रायपुर।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने एक माह मे 12वी का रिज़ल्ट तैयार कर लिया है। इसपर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस बात पर खुशी जताई है छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट परीक्षा सम्पन्न होने के एक महीने के रिकार्ड समय में तैयार कर लिया है। उन्होंने इसके लिए स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष के.डी.पी. राव सहित सभी मूल्यांकनकर्ताओं और मंडल के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई दी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष के.डी.पी. राव ने आज शाम यहां मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें 12वीं बोर्ड का रिजल्ट परीक्षा सम्पन्न होने के एक माह के भीतर तैयार कर लिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया  िकइस परीक्षा मंे दो लाख 86 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           श्री राव ने मुख्यमं़़त्री को बताया कि छत्तीसगढ देश का पहला राज्य है जिसने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट एक महीने से भी कम समय में तैयार कर लिया है। इस महीने की 21 तारीख को सवेरे 10 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री श्री केदार कश्यप रायपुर में माध्यमिक शिक्षा मंडल के कार्यालय में रिजल्ट की घोषणा करेंगे। श्री राव ने बताया कि 10वीं बोर्ड का रिजल्ट इसके एक सप्ताह बाद घोषित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट रिकार्ड समय में तैयार करने के लिए 28 मूल्यांकन केन्द्र बनाए थे जहां मूल्यांकन की अवधि भी बढा दी गई थी। इस कार्य में नियमित शिक्षकों के अलावा सेवानिवृत्त शिक्षकों भी सेवाएं ली गई थी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close