बिना इंटरव्यू के भर्ती होगे 200 डॉक्टर

Chief Editor
3 Min Read

raman singhरायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य में एम.बी.बी.एस. डॉक्टरों के 200 पदों के लिए विज्ञापन के आधार पर प्राप्त सभी 600 आवेदनों में बिना किसी इन्टरव्यू के, 600 डॉक्टरों की नियुक्ति एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। अधिकांश नियुक्तियां आदिवासी बहुल सरगुजा और बस्तर राजस्व संभागों के जिलों में की जाएंगी। डॉ. सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव से कहा कि आयुर्वेदिक डॉक्टरों की भर्ती भी जल्द कर ली जाए।
उन्होंने बुधवार को मंत्रालय में लोक सुराज अभियान 2016 की तैयारी के लिए आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव को निर्देश दिए।एक महीने का यह अभियान इस महीने की 25 तारीख से शुरू होकर 24 मई तक चलेगा। डॉ. सिंह ने बैठक में प्रदेश व्यापी लोक सुराज अभियान के सुचारू संचालन के लिए मंत्रालय में विभिन्न विभागों के सचिव स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न जिलों के प्रभारी सचिवों से उनकी विभागीय तैयारियो के बारे में जानकारी ली।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             slideमुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल समस्या को देखते हुए नलकूप खनन के लिए 50 बोरिंग मशीनों का उपयोग युद्ध स्तर पर किया जाए। उन्होंने बैठक में कहा कि लोक सुराज अभियान के दौरान प्रदेश के सूखा प्रभावित किसानों को फसल बीमा की राशि का भी वितरण किया जाना है। इसके लिए अधिकारी तत्परता से तैयारी करें। इसके अलावा लोक सुराज अभियान के दौरान सूखा पीड़ित किसानो को राज्य सरकार की पूर्व घोषणा के अनुसार खरीफ फसलों की बोनी के लिए अधिकतम एक क्विंटल धान बीज का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

                           मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाले गए विज्ञापन के आधार पर एम.बी.बी.एम. डॉक्टरों से प्राप्त सभी 600 आवेदनों में नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएं। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि विज्ञापन 200 पदों के लिए जारी किया गया था। इसके लिए 600 एम.बी.बी.एस. डॉक्टरों से आवेदन प्राप्त हुए थे। नियुक्ति के लिए प्रक्रिया जारी है।  सभी आवेदकों को बिना इन्टरव्यू एक सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाए। इनमें से अधिकांश डॉक्टरों की नियुक्ति बस्तर और सरगुजा राजस्व संभाग के जिलों में की जाएगी।

                          मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक महीने का लोक सुराज अभियान 25 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई तक चलेगा। उन्होने इस सिलसिले में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र भी लिखा है।

 

close