बिलासपुर को बेस्ट डिवीजन अवार्ड

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

 बिलासपुर– दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक सत्येन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में 61वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। नार्थ ईस्ट इंस्टीटूयूट आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में रेल परिवार के सदस्यों और विभागों को महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     61वें रेल सप्ताह के अवसर पर महाप्रबंधक ने बिलासपुर मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग  केसी स्वाइन समेत चार अधिकारियों और 48 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यके लिए महाप्रबंधक स्तर का व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बिलासपुर मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग के.सी.स्वाइन को टिकट चेकिंग के क्षेत्र में अभूतपूर्व और सराहनीय प्रयास के लिए सम्मानित किया गया। स्वाइन की अगुवाई में मंडल ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में टिकट चेकिंग अभियान चलाकर साढ़े चार लाख मामलों में करीब नौ करोड रूपये जुर्माने के रूप में वसूल किया। जो पिछले साल की तुतना चौबिस प्रतिशत से अधिक है।

                          कार्यक्रम के दौरान विभागीय क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए बारह विभागीय दक्षता शील्ड में से नौ दक्षता शील्ड बिलासपुर मंडल को मिला। बिलासपुर मंडल को बेस्ट डिवीजन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

                            बिलासपुर मंडल के विभागीय दक्षता  पाने वाले विभागों में वाणिज्य,विद्युत,यांत्रिकी विभाग, संकेत एवं दुरसंचार,चिकित्सा, भंडार विभाग, परिचालन, संरक्षा और सुरक्षा विभाग प्रमुख हैं।

                               इन उपलव्धियों के लिए मंडल रेल प्रबंधक रविन्द्र गोयल और अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी ने सभी पुरस्कार विजेताओं और  विभागों को शुभकामनाएं दी।  मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी खुशी जाहिर की।

close