संभाग मुख्यालयो में दिव्यांगों के लिए रिसोर्स सेन्टर-बोरा

Shri Mi
2 Min Read

swayamबिलासपुर। समाज कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा ने सोमवार को बिलासपुर के तिफरा स्थित बे्रल प्रेस का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि ’’स्वयं’’ कार्यक्रम अब प्रदेश के सभी 27 जिलों में लागू किया जायेगा। इसके लिए आगामी मई माह से सर्वेक्षण प्रारंभ होगा। साथ ही बताया कि प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में दिव्यांगों के लिए रिसोर्स सेन्टर होगा। जहां दिव्यांगों के काॅउसलिंग, पुनर्वास, कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए अत्याधुनिक सुविधा होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        श्री बोरा ने बिलासपुर संभाग के पांचों जिलों में निःशक्तजनों का कौशल उन्नयन, सशक्तिकरण, आत्मविश्वास बढ़ाने और हर दृष्टि से स्वयं सिद्ध होने के लिए एक अभिनव कार्यक्रम ’’स्वयं’’ विगत् मार्च 2015 को प्रारंभ की गई थी। इसके तहत् निःशक्तजनों के शतप्रतिशत सर्वेक्षण प्रमाणीकरण, राहत एवं पुनर्वास, कौशल उन्नयन के साथ-साथ प्रधानमंत्री जनधन योजना, बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से जोड़ा गया। बिलासपुर संभाग में इसके परिणाम को देखते हुए अब पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा।

                इस दौरान उन्होंने बताया कि निराश्रित निधि में व्यय करने के लिए जिला कलेक्टरों के अधिकारों को बढ़ाया जायेगा।श्री बोरा ने ब्रेल पे्रस का निरीक्षण करते हुए कहा कि नये भवन के लिए प्रस्ताव भिजवाएं। उन्होंने कहा कि सर्वसुविधायुक्त भवन बनना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने बताया कि दिव्यांगों के लिए एक वाहन भी उपलब्ध कराया जायेगा। ब्रेल प्रेस की क्षमता को भी बढ़ाया जायेगा।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close