कांग्रेस का भ्रष्ट आचरण उजागर…धरम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

dharam kausikरायपुर–भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने अगस्ता हेलीकाप्टर मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कटाक्ष किया है। धरम ने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के भ्रष्ट आचरण  उजागर होने के बाद सोनिया गांधी का बयान अपने आपको निडर बताने का केवल स्वांग है। सोनिया गांधी के बयान पर कटाक्ष करते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि एक मनोवैज्ञानिक तथ्य है कि डरा हुआ व्यक्ति अपने आपको हमेशा निडर बताने का प्रहसन करता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        धरमलाल कौशिक ने कहा कि कि अगुस्ता हेलीकाप्टर सौदे की जांच इटली सरकार  ने करायी है। इसमें भारत सरकार या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोई हाथ नहीं है। कांग्रेस का प्रधानमंत्री मोदी सरकार पर पक्षपातपूर्ण कार्यवाही की बात कहना सिवाय अपनी कारगुजारियों पर पर्दा डालने का असफल प्रयास है। कांग्रेस और उनके राष्ट्रीय नेतृत्व का बयान चोरी और सीनाजोरी वाली श्रेणी में आता है।

                   भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पूरा देश जानता है कि अवैध कमाई के अंध मोह में कांग्रेस ने राजीव गांधी के कार्यकाल में बोफोर्स तोपों का सौदा किया था। कौशिक ने कांग्रेस नेतृत्व को याद दिलाया कि स्वर्गीय पडिण्त जवाहर लाल नेहरू के मंत्रिमंडल के पूर्व रक्षा मंत्री कृष्ण मेनन को भी रक्षा सौदों में भ्रष्टाचार के कारण त्याग पत्र देना पड़ा था।

                 धरमलाल कौशिक ने कहा कि आज कांग्रेस की दुर्दशा का कारण उसका भ्रष्ट आचरण है। कांग्रेस सांसदों की संख्या दहाई तक पहुंच गयी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में सारे कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ हो रहे हैं। इस समय देश सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है।

close