मानव अधिकारों की रक्षा,पुलिस का दायित्व..पवन देव

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IGबिलासपुर—बिलासागुड़ी में आज राज्य स्तरीय मानवाधिकार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रिटायर्ड डीआईजी के साथ ही विधिक सहायता केन्द्र के सचिव और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। मानवाधिकार के प्रति लोगो में जागरूकता विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने हिस्सा लिया।

                          मानवाधिकार के प्रति जागरूकता को लेकर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  बिलासागुड़ी में आयोजित मानवाधिकारी के प्रति लोगों में जागरूकता विषय पर प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रदेश 19 पुलिस कर्मियो ने हिस्सा लिया। जवानो ने मानवाधिकार पर अपने विचार रखते हुए मीडिया को प्रताडित करने वाला बताया। कार्यक्रम में रिटायर्ड डीआईजी पीएस ठाकुर, आईजी पवन देव, जिला विधिक सहायता केन्द्र के सचिव शैलेस शर्मा, एसपी अभिषेक पाठक, महिला निरूद्घ सेल प्रभारी मेघा टेम्भूरकर, वर्षा मिश्रा और एडिश्नल एसपी प्रशांत कत्लम विशेष रूप से उपस्थित थे।

                             कार्यक्रम में दुर्ग जिले को मानवाधिकार के प्रति बेहतर कार्य करने के लिए रनिग शिल्ड से सम्मानित किया गया। आईजी पवन देव ने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा करना सरकार का दायित्व है। सरकार ने इसकी जवाबदेही पुलिस को दी है। लोगो के अधिकारों का हनन ना हो इसके लिए बेहतर काम किया जा रहा है।

close