समस्याओं का तत्काल निराकरण..रानू साहू

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

002बिलासपुर—जनता से संवाद स्थापित करने,योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने लोक सुराज अभियान शिविर आज वार्ड 8 और 9 के लिए मंगल भवन जरहाभाठा में आयोजित किया गया। शिविर में नगर निगम के अधिकारी नागरिकों की ससमस्याओं से रूबरू हुए।105  आवेदन पत्रों  का निराकरण किया गया। शिविर के दौरान विद्युत मण्डल विभाग के 2 आवेदन, जनकार्य/योजना प्रकोष्ठ के 9 , स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 6 , प्रकाश विभाग के 1 , जल विभाग से संबंधित 19 आवेदन पत्र आए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के 1 आवेदन निगम के अधिकारियों ने लिया। 105 आवेदन पत्रों में 58 प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया गया। निगम स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन ने लोक सुराज अभियान शिविर में पहुंचकर 58 मरीजों का निशुल्क उपचार किया। निगम के सफाई टीम ने वार्ड 8 और 9 में साफ सफाई अभियान चलाते हुए नाले-नालियों की निकासी व्यवस्था और विभिन्न स्थानों पर लिकेज की समस्याओं को दूर किया। विद्युत विभाग ने शिकायत के बाद वार्ड की स्ट्रीट लाईट की मरम्मत कर प्रकाश व्यवस्था को ठीक किया है।

                          निगम आयुक्त रानू साहू ने बताया कि शिविर में मिलने वाली शिकायतों को तत्काल ठीक करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। निगम के विभिन्न विभागों और अन्य शासकीय विभागों के सहयोग से आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। रानू साहू ने बताया कि वार्ड के आम नागरिकों की जल संबंधित और अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए संबधित विभागों कहा गया है। आज के शिविर में  ज्यादातर शिकायते सफाई नही होने को लेकर आयी हैं। सफाई विभाग को इसके बारे में अवगत कराया गया है। शिकायतों को दूर कर सूचना देने को कहा गया है।  मुख्य मार्ग से मंगल भवन तक की सड़क को अभी तक क्यों नही बनाया गया इसकी जानकारी कार्यपालन अभियंता पी.के.पंचायती से मांगी गयी है।

                   शिविर में मेयर इन कौंसिल के सदस्य रमेश जायसवाल, मधुबाला टण्डन, पार्षद काशीराम रात्रे, कमलेश्वर सूर्यवंशी समेत अधीक्षण अभियंता भागीरथ वर्मा, उपायुक्त टामसन रात्रे, नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता पी.के.पंचायती, यूजीन तिर्की, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओंकार शर्मा, सहायक स्वाथ्य अधिकारी नरेन्द्र चौहान, सहायक अभियंता सुब्रतकर, डाॅ. के.एन.पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे।

close