बिजोर से 8 क्वींटल गांजा बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

sarkanda thanaबिलासपुर—सरकंडा क्षेत्र के बिजोर में पुलिस को लावारिश हालत में 8 क्वींटल गांजा मिला है। गांजा को जब्त कर आरोपियो की तलाश की जा रही है। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो में पहले भी पुलिस ने लावारिश हालत में गांजा बरामद किया था। लेकिन मामले अभी भी सुलझने के इंतजार है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  जानकारी के अनुसार ग्राम बिजोर निवासी अश्वनी साहू के खेत में बोरे में गांजा होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना गांव के सरपंच माधव कुमार साहू ने दी। खेत में भारी मात्रा गांजा की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने गांजे के संबंध में खेत के मालिक अश्वनी साहू से पूछताछ की। अश्वनी गांजा के मामले में अनभिज्ञता जाहिर की।

                        पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद गांजे का तौल कराया। गांजा का कुल वजन करीब आठ क्विंटल बताया जा रहा है। पुलिस गांजा को जब्त कर आरोपियो की तलाश की बात कह रही है। जांच अधिकारी कपिल देव चन्द्रा ने बताया कि सूचना के आधार पर गांव में दबिश देकर गांजा को जब्त किया गया है। इतनी मात्रा में गांजा कहा से आया और कितना गांजा आया इसकी जांच चल रही है।

गांजा तस्कर गिरोह

                            बिलासपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रो में पहले भी गांजा लावारिश हालत में मिल चुका है। तारबाहर पुलिस गांजा तस्करो को पकड़ने गया उस दौरान सिविल लाइन सीएसपी लखन पटले को  कुचलने का प्रयास किया था। पुलिस को मौंके से एक एम्बुलेंस एक भाजपा का मोनो लगी गाडी मिली। मौके से  ऐवेंजर बाईक भी जब्त किया गया था। आज तक मामले को नहीं सुलझाया जा सका है।

                         बिलासपुर जिला मध्यप्रदेश के क्षेत्रो में गांजा तस्करी का सबसे सरल और आसान रास्ता है। बिलासपुर सीपत और तोरवा मार्ग रात के अंधेरे में गांजा तस्करों के लिए सबसे मुफीद रास्ता है। यहां से आसानी से गांजा की तस्करी होती है। पहले भी रतनपुर मार्ग में पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त सोल्ड कार से 15 किलो गांजा कोनी के पास लवारिश हालत में बरामद किया था। गांजा और किसका है आज तक नहीं मालूम हुआ। तोरवा में कुछ युवको को गांजा तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। पुलिस को अब तक जो भी गांजा मिला है। उसमें अधिकांश गांजा उडीसा के रास्ते बिलासपुर से मध्यप्रदेश के लिए जाता है।मस्तुरी के जयरामनगर में भी पुलिस ने कुछ माह पहले रेलवे ट्रेक से 3 बोरा गांजा बरामद किया है। बावजूद इसके पुलिस आरोपियो को पकडने की जगह हर बार जांच का हवाला देते हुए मामले को ठंडे बस्ते में डाल देती है।

close