बस हादसे के घायलो से मिले सीएम

Shri Mi
2 Min Read

699_FFccc(1)रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह गुरुवार को राजधानी रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल पहुंच कर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बस हादसे में घायल यात्रियों से मुलाकात की। डॉ. रमन सिंह ने डॉक्टरों से सभी घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका सर्वश्रेष्ठ इलाज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक घायल के पास जाकर न सिर्फ उनका हालचाल पूछा बल्कि स्वयं एक डॉक्टर होने के नाते उन्होंने कई घायलों की नब्ज देखकर उनकी सेहत को भी जांचा। बुधवार रात झारखंड के गढ़वा से रायपुर आ रही एक निजी कम्पनी की यात्री बस छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय बलरामपुर के नजदीक पुल से नीचे गिर जाने पर यह दुर्घटना हुई, जिसमें 14 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी और कई यात्री घायल हो गए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         गंभीर घायलों में से तीन की अस्पताल लाते समय मृत्यु हो गयी। मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के परिवारों को पच्चीस-पच्चीस हजार रूपए की तात्कालिक सहायता देने की भी घोषणा की। डॉ. सिंह ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को रायपुर लाने के लिए भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के जवानों को राहत और बचाव कार्य के लिए तत्काल मौके पर भेजने के निर्देश दिए।

                    सीआरपीएफ के जवानों ने हेलीकॉप्टर में गुरुवार को लगभग चार बजे 14 घायलों को लिफ्ट कर 5.30 बजे रायपुर पहुंचाया, जहां उन्हें अम्बेडकर अस्पताल में तत्काल भर्ती किया गया। इनमें से दुर्भाग्यवश एक घायल की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने जैसे ही कल देर रात हादसे की जानकारी मिली उन्होंने पड़ोसी राज्य झांरखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से टेलीफोन पर सम्पर्क कर गढ़वा के घायल यात्रियों के समुचित इलाज का भरोसा दिलाया। अधिकांश घायल झारखंड के हैं।मुख्यमंत्री के साथ सचिव जनसम्पर्क संतोष मिश्रा और कलेक्टर रायपुर ओ.पी.चौधरी भी अस्पताल पहुंचे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close